एक्सप्लोरर

'छोरियां चली गांव' में क्यों शामिल हो रहीं ऐश्वर्या खरे? कहा- 'मैं लक्ष्मी के किरदार में डूब गई थी'

Aishwarya Khare On Chhoriyan Chali Gaon: 'भाग्य लक्ष्मी' फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे जल्द ही टीवी के रिएलिटी शो 'छोरियां चली गांव' में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अब शो का हिस्सा बनने पर बात की है.

'भाग्य लक्ष्मी' शो में लक्ष्मी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे अब एक नए रूरल रिएलिटी शो 'छोरियां चली गांव' में हिस्सा ले रही हैं. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वो आखिर क्यों शो में जा रही हैं और उन्हें इस शो में क्या खास लगा.

आईएएनएस से बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि लंबे समय तक लक्ष्मी का किरदार निभाने से लोग उन्हें उसी भूमिका के रूप में पहचानने लगे थे. लेकिन इस शो से वो अपनी असली पहचान को दर्शकों के सामने नहीं रख पाई, इसलिए जब उन्हें नए शो का ऑफर मिला, तो उन्होंने तुरंत हां कर दी.

छोरियां चली गांव' में क्यों शामिल हो रहीं ऐश्वर्या खरे? कहा- 'मैं लक्ष्मी के किरदार में डूब गई थी

अब लोग मुझे ऐश्वर्या के नाम से भी जानें 
ऐश्वर्या ने कहा- 'मैंने इस शो के लिए हां क्यों कहा, उसकी पहली वजह ये थी कि मैंने बहुत लंबे समय तक 'लक्ष्मी' का किरदार निभाया है. मैं उस किरदार में पूरी तरह डूब गई थी. लोग मुझे आज भी 'लक्ष्मी' के रूप में जानते हैं. इसलिए ये नया शो मेरे लिए एक मौका बना जिससे लोग मुझे 'ऐश्वर्या' के रूप में भी जान सकें. दूसरी वजह ये थी कि 'भाग्य लक्ष्मी' के बाद मैं कुछ नया और अलग करना चाहती थी.'

एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'छोरियां चली गांव' मुझे कुछ नया आजमाने का एक बेहतरीन मौका लगा. मुझे इसका कॉन्सेप्ट काफी अच्छा और आज के समय से जुड़ा हुआ लगा. यह शो जी टीवी जैसे बड़े चैनल पर आने की वजह है मेरे लिए और खास हो गया. ये बड़ा मौका था.' 

'मुझे गांव में रहने का कोई एक्सपीरियंस नहीं है'
जब ऐश्वर्या खरे से पूछा गया कि क्या वो कभी गांव गई हैं, इस पर उन्होंने कहा- हां, मैं बस एक बार गई हूं, वो भी बचपन में, शायद जब मैं चौथी या पांचवीं क्लास में थी. मुझे ज्यादा कुछ याद नहीं, लेकिन कुछ बातें आज भी याद हैं. वहां बिजली नहीं थी, पानी बहुत ठंडा था, और मेरी दादी चूल्हे पर खाना बनाती थीं. मुझे एक और चीज अच्छी तरह याद है, जब मैंने घर का गेट खोला तो एक बहुत बड़ा सरसों का खेत कोहरे से ढका हुआ था, ऐसा लग रहा था जैसे बादल जमीन पर उतर आए हों. वो नजारा बहुत सुंदर था. ये छोटी-छोटी यादें हैं, लेकिन मुझे गांव में रहने का कोई एक्सपीरियंस नहीं है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee TV (@zeetv)


शो के लिए की खास तैयारी
शो के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने दो चीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है- कपड़े और अपनी सोच. उन्होंने कहा- 'मैं हमेशा मानती हूं कि बिना कोशिश किए हार नहीं माननी चाहिए. यही सोच मुझे आगे बढ़ने में हमेशा मदद करती है. इस शो में मैं इसी सोच के साथ जा रही हूं कि हर चीज को एक बार जरूर आजमाऊंगी. मैं कभी पहले से यह नहीं कहती कि 'मैं ये नहीं कर सकती', जब तक कि मैं उसे करके न देख लूं.'

ऐश्वर्या ने कहा- 'जब हम मुश्किल चीजों को पार करते हैं, तो एक अलग तरह की खुशी और गर्व महसूस होता है. मैं इस शो में इसलिए हिस्सा ले रही हूं ताकि मैं खुद को दिमाग, दिल और शरीर से मजबूत बना सकूं.'

'छोरियां चली गांव' जल्द टीवी पर आएगा 
नया रिएलिटी शो 'छोरियां चली गांव' जी टीवी पर जल्द ही आने वाला है. इसमें 11 शहरी लड़कियां गांव की जिंदगी जीकर अलग तरह का अनुभव करेंगी. इस शो को 'रोडीज' फेम रणविजय सिंघा होस्ट करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ एकतरफा कहानी मत सुनो...', कुशाल टंडन पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बहन टीना का फूटा गुस्सा
'सिर्फ एकतरफा कहानी मत सुनो...', कुशाल टंडन पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बहन टीना का फूटा गुस्सा
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'मेरी बेटी को मोरल और फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं दे पाया...', आकांक्षा चमोला के पिता का गौरव खन्ना पर आरोप!
'मेरी बेटी को मोरल और फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं दे पाया...', आकांक्षा चमोला के पिता का गौरव खन्ना पर आरोप!
कैसे मिला नीतीश भलूनी को 'टप्पू' का रोल? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एंट्री को लेकर किया खुलासा
कैसे मिला नीतीश भलूनी को 'टप्पू' का रोल? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एंट्री को लेकर किया खुलासा

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget