एक्सप्लोरर

फिल्मों की तरफ रुख कर चुकीं अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने टीवी करियर को लेकर कही ये बात

साल 2007 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्णा तुलसी के किरदार से मौनी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, इसके बाद वह 'देवों के देव..महादेव', 'नागिन', 'जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' जैसे कार्यक्रमों में नजर आईं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय को लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से पहचान मिली थी और इसके बाद धारावाहिक 'नागिन' से मौनी लोगों के बीच काफी चर्चित हो गईं. इसके बाद मौनी ने बॉलीवुड में अपना किस्मत आजमाया, अपने अब तक के इस सफर में खुद के स्टारडम का श्रेय मौनी छोटे पर्दे को देती हैं और कहती हैं कि वह एक प्राउड टेलीविजन अभिनेत्री हैं.

साल 2007 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्णा तुलसी के किरदार से मौनी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, इसके बाद वह 'देवों के देव..महादेव', 'नागिन', 'जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' जैसे कार्यक्रमों में नजर आईं.

क्या अपने शूटिंग करियर का श्रेय वह छोटे पर्दे को देती हैं? इसके जवाब में मौनी ने कहा, "श्रेय? मैं एक बहुत प्राउड टीवी एक्टर हूं. मैं आज जो कुछ भी हूं, वह टीवी ने मुझे बनाया है. इसने मुझे सबकुछ दिया है. मैं हमेशा एकता (कपूर) की ऋणी रहूंगी. मैं जो कुछ भी हूं वह बालाजी टेलीफिल्म्स और एकता कपूर की वजह से हूं. मैंने टीवी में नौ साल काम किया है और इसके बाद मुझे ये चार बेहतरीन फिल्में मिली हैं, मुझे यह चांस लेना था क्योंकि अभी नहीं तो कब?"

साल 2018 में 34 साल की इस अभिनेत्री ने फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखा, इसमें उनके साथ अक्षय कुमार थे. इसके बाद वह 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में नजर आईं और अब मौनी, राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' में नजर आएंगी.

मौनी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और मैं हमेशा से ही काफी संतुष्ट प्रकृति की इंसान रही हूं. मैं अपने वर्तमान को लेकर संतुष्ट हूं और भविष्य को लेकर बहुत लालची हूं और मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है क्योंकि जब आप अपने वर्तमान को 100 प्रतिशत देंगे तो आपकी जिंदगी में इसका लाभ आपको आगे मिलेगा."

आगे की क्या योजना है? इस पर मौनी ने कहा, "मैं हर शैली में काम करना चाहती हूं, हर तरह का किरदार निभाना चाहती हूं, मैं एक लालची अभिनेत्री हूं और उम्मीद करती हूं कि मुझे मौके, किरदार, और अच्छे स्क्रिप्टर मिले."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
TV Serial Spoilers: दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु
दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु
लाइमलाइट से दूर क्या कर रही हैं रश्मि देसाई? यूट्यूब से कमाती हैं मोटा पौसा
लाइमलाइट से दूर क्या कर रही हैं रश्मि देसाई? यूट्यूब से कमाती हैं मोटा पौसा
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं
मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, 'चढ़ती जवानी संभाल' गाने में दिखीं

वीडियोज

London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget