एक्सप्लोरर

लॉकडाउन से परेशान 32 वर्षीय टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन के चलते पूरी तरह से आय बंद हो जाने और कर्ज में डूबे होने के चलते डिप्रेशन का शिकार ने फांसी लगा ली है.

मुम्बई: सब टीवी के शो 'आदत से मजबूर' और ऐंड टीवी के शो 'कुलदीपक' में काम कर चुके अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने शुक्रवार की रात 10.30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 32 वर्षीय मनमीत अपनी पत्नी के साथ नवी मुम्बई के खारकर इलाके में किराये के एक छोटे से फ्लैट में रहते थे.

एबीपी न्यूज़ को इस बात की जानाकारी मिली है कि पहले से ही कर्ज में डूबे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे मनमीत ग्रेवाल लॉकडाउन की वजह से छोटे-मोटे काम के भी बंद हो जाने से काफी परेशान थे और वे खुद को घर का किराया देने में भी असमर्थ पा रहे थे. इसी के चलते वे डिप्रेशन का शिकार हो गये थे.

मनमीत ग्रेवाल के खास दोस्त और प्रोड्यूसर मनजीत सिंह राजपूत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया, 'मनमीत पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल काम के लिए लाखों रुपये उधार के तौर पर भी ले रखे थे. लॉकडाउन के चलते काम बंद हो जाने से उन्हें न तो किसी तरह की कोई कमाई हो रही थी और न ही वे लोगों से उधार लिये गये पैसे चुका पा रहे थे. इसी से परेशान होकर उन्होंने यह अफसोसजनक कदम उठाया." लॉकडाउन से परेशान 32 वर्षीय टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी मनमीत के दोस्त ने मनजीत ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि फांसी लगाने के बाद उनकी पत्नी ने पति की झूलती लाश को नीचे से पकड़ रखा था और वो तमाम लोगों से उनके गर्दन में बंदे दुपट्टे को कैंची से काटने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर से किसी ने उनकी एक न सुनी. कुछ देर बाद एक डॉक्टर और पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन उन्होंने भी कोई मदद नहीं की. तकरीबन एक घंटे बाद बिल्डिंग के गार्ड ने मनमीत के गर्दन‌ से बंधा दुपट्टा काटा और तब जाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

मनमीत कुछ सीरियल्स में काम करने के अलावा कई ऐड्स फिल्मों में भी काम किया था. मनजीत बताते हैं, "वे आठ एपिसोड वाले एक वेब सीरीज में भी काम कर रहे थे और वो तीन एपिसोड्स में भी नजर आनेवाले थे. इसके अलावा कई एक्टिंग स्कूल्स में एक फैक्लटी के तौर पर भी पढ़ाते थे. लेकिन लॉकडाउन के चलते मनमीत का डिप्रेशन पहले से कई गुना और बढ़ गया था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget