एक्सप्लोरर

Abdu Rozik ने Tina Dutta से कही दिल की बात, धीरे-धीरे दोनों के बीच बढ़ रही है दोस्ती

Bigg Boss 16 Update: बिग बॉस 16 में जहां पहले दिन से ही कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है. वहीं कुछ कंटेस्टेंट के बीच बॉन्डिंग बननी भी शुरू हो चुकी है. उन्हीं में से एक अब्दु और टीना हैं.

Abdu Rozik And Tina Datta Friendship: टीवी के विवादित सो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का जबसे प्रीमियर हुआ है, तबसे ही शो में हाई वोल्टेज ड्रामा जोरों-शोरों से देखने को मिल रहा है. इस बार शो का कॉन्सेप्ट भी अलग है, क्योंकि बिग बॉस इस बार कंटेस्टेंट के संग खुद खेल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. आए दिन बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दे रहे हैं. शो के पहले दिन से ही लड़ाई-झगड़े की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन इन सबके अलावा कुछ भी कंटेस्टेंट्स हैं जिनके बीच दोस्ती की शुरुआत हो चुकी है. बहुत कम समय में ही अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं. शो में एक्ट्रेस टीना दत्ता संग उनकी दोस्ती बढ़ती हुई नजर आ रही है.

अब्दु तजाकिस्तान के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी क्यूटनेस से हर किसी के दिल में जगह बना ली है. बिग बॉस हाउस में भी उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है और टीना दत्ता (Tina Datta) भी उनमें से एक हैं. अब्दू और टीना की दोस्ती धीरे-धीरे से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. हाल ही में टीना से अब्दु ने बताया है कि वो अपनी मां को बहुत याद कर रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में अब्दु और टीना को लिविंग एरिया में सोफे पर बैठकर बात करते हुए देखा गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ये भी पढ़ें:- Ponniyin Selvan I Box Office: 'मणिरत्नम' की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' की बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई जारी, अब तक जुटाए इतने करोड़ ...

अब्दु और टीना के बीच दिखी क्यूट बॉन्डिंग

इसी दौरान टीना से अब्दु कहते हैं कि उन्हें मां बहुत याद आ रही है. साथ ही टीना से अब्दु पूछते हैं कि क्या आप भी अपनी मम्मी को याद कर रही हैं? अब्दु के सवाल का जवाब देते हुए टीना कहती हैं कि वो अपनी रैनी को बहुत याद कर रही हैं. अब्दु उनसे पूछते हैं कि रैनी कौन? टीना इस पर बताती हैं कि उनके डॉग का नाम है रैनी. टीना के जवाब को सुनकर क्यूट से अब्दु हैरान रह जाते हैं और एक्ट्रेस को तकिए से मारने लगते हैं. दोनों के बीच की ये क्यूट बातें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं.

ये भी पढ़ें:- Bhojpuri Song: फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी के गाने में Aamrapali ने जमाई महफिल, देखें एक्ट्रेस का अनदेखा अंदाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget