एक्सप्लोरर

Rubaru Roshni Review: 'माफी में जो ताकत है वो किसी में नहीं', पढ़ें आमिर खान की फिल्म 'रूबरू रोशनी' का रिव्यू

लंबे वक्त बाद आमिर खान टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. 'सत्यमेव जयते' के बाद आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'रूबरू रोशनी' कल यानी 26 जनवरी के अवसर पर स्टार प्लस पर सुबह 11 बजे दिखाई जाएगी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के दिलों में इस बात का कौतूहल था कि कहीं ये आमिर खान के पिछले शो 'सत्यमेव जयते' की तरह तो नहीं है. लेकिन खुद आमिर खान ने 'रूबरू रोशनी' के प्रोमो में बताया है कि ये 'सत्यमेव जयते' से बिल्कुल अलग है. कल दिखाए जाने वाली आमिर खान की यह फिल्म कैसी है? इसमें क्या खास है और आपको ये क्यों देखनी चाहिए? यहां प्रीमियर से पहले आपको बता रहे हैं इस फिल्म के बारे में-

'रूबरू जिंदगी' में तीन रियल लाइफ लोगों की कहानियां दिखाई जाएंगी. यह उन लोगों की कहानियां हैं जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में वीभत्स हादसों को भुगता है और उसे अंजाम देने वालों को माफ करने की हिम्मत दिखाई है. इतना ही नहीं इन लोगों ने उन्हें नया जीवन भी दिया है.

पहली कहानी ललित माकन के शख्स की बेटी अवंतिका की है. अवंतिका आज अपने माता पिता का हत्यारे को परिवार के सदस्य की तरह मानती है. अवंतिका के साथ यह कैसे मुनासिब है, यह देखने वाली बात है.

दूसरी आप बीती रानी मारिया की निर्मम हत्या की कहानी उनकी बहन की जुबानी बताई गई है. मर्डर करने वाला संमुदर आज उनके घर के बेटे की तरह हैं और पश्चाताप कर रहा हैं. आखिर किस तरह परिवार ने समुंदर को माफ करने की हिम्मत जुटाई. इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है.

तीसरी कहानी 26/11 का जिक्र है. इस आतंकी हमले में बहुतों ने अपना परिवार खोया है. इनमें से परिवार कीया का भी था. वह विदेशी हैं. एक सुबह अचानक इस हमले में उनकी दुनिया ही उजड़ गई. उन्होंने अपने पति एलन और 13 साल की बेटी को मुंबई हादसे में खो दिया. कीया उस हादसे के बाद हर साल मुंबई आती है.

इन सभी का का मानना है कि जो उन पर बीती है वह दर्द तो कभी कम नहीं हो सकता, मगर सामने वाले को माफ कर देना ही उनके लिए सबसे बड़ी सजा होगी.

पीड़ित होकर भी माफ कर देना शायद किसी को बेहतर इंसान बना सकता है. फिल्म दिखाते हुए आमिर खान ने भी बताया कि उनकी अम्मी हमेशा कहा करती थीं 'माफी में जो ताकत है वो किसी में नहीं.'

इस फ़िल्म का निर्देशन स्वाति ने किया है जिसे आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से बनाया गया है. खास बात यह है कि यह फिल्म 26 जनवरी को स्टार प्लस, स्टार के सभी चैनलों के साथ हॉटस्टार पर भी रिलीज़ किया जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget