एक्सप्लोरर

Aditi Rao Hydari के जन्मदिन पर सिद्धार्थ ने शेयर की ऐसी फोटो, फैंस बोले- 'भाभी मिल गईं क्या भईया?'

Siddharth Post For Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी के जन्मदिन पर उनके कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइडेट हो रहे हैं.

Siddharth Post For Rumoured Girlfriend Aditi Rao Hydari: दक्षिण फिल्मों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने हुस्न और हुनर के दम पर अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने एक अलग मुकाम हासिल किया है. फिल्मी पर्दे पर उनके गंभीर किरदार के दर्शक मुरीद हैं. अभिनेत्री ने एक दिन पहले यानी 28 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया.

इस खास मौके पर उनके चाहने वालों के लेकर दोस्तों ने उन्हें विश किया. वहीं सोशल मीडिया पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ (Siddharth) का भी पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक प्यारे से मैसेज के साथ अदिति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

अदिति राव हैदरी के जन्मदिन पर सिद्धार्थ की पोस्ट

सिद्धार्थ ने अदिति राव हैदरी के जन्मदिन पर दोनों की एक अनदेखी फोटो शेयर की है. दोनों एक साथ इस फोटो में फैंस का दिल जीत रहे हैं. फोटो शेयर करने के साथ सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस ऑफ हार्ट अदिति राव हैदरी'. सिद्धार्थ की इस पोस्ट के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भाभी मिल गईं क्या भईया, तो वहीं एक ने लिखा है, 'नजर ना लगे.' कई ने तो इनकी शादी को लेकर भी सवाल किया है कि आप दोनों कब शादी कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Siddharth (@worldofsiddharth)

 

दोनों की एक साथ फोटो देख फैंस हुए एक्साइटेड:

सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अदिति के साथ जो फोटो शेयर की है उसमें दोनों पर्पल कलर में ट्विन करते दिखाए दे रहे हैं. तस्वीर में, अदिति ने सिद्धार्थ के कंधे पर हाथ रखते हुए पोज दिया है. वहीं, सिद्धार्थ सेल्फी क्लिक कर रहे हैं और दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही है.  

बता दें, सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) की मुलाकात कथित तौर पर पिछले साल फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद से इनके डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं. दोनों ही सितारों ने न तो अपने डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि की और न ही खंडन किया है. दोनों को पिछले साल चंडीगढ़ में राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में भी एक साथ देखा गया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति इन दिनों संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स के साथ अगले प्रोजेक्ट को शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं, सिद्धार्थ आखिरी बार वेब सीरीज 'एस्केप लाइव' में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर Vivek Agnihotri ने फिर खोया आपा, बॉलीवुड को कह दिया- 'अंधा-बहरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यश की Toxic का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों
यश की 'टॉक्सिक' का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों
Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितंबर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget