एक्सप्लोरर

Prabhas ने भी अपना लिया कमाई वाला ये जांचा-परखा फॉर्मूला, अब उन्हें कोई नहीं रोक सकता, ये वीडियो इसका सबूत है

The Raja Saab Release Date Announced: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि हिट हो चुकी है. अब उनकी आने वाली अगली फिल्म द राजा साब की डेट अनाउंस हुई और उन्होंने बताया भी है कि ये फिल्म कैसी होगी.

The Raja Saab Release Date Announced: साउथ सुपरस्टार प्रभास अब आपको बिल्कुल नये अवतार में नजर आएंगे. 'कल्कि' में अलग रूप देखने के बाद अब फैंस प्रभास को नये रंग-ढंग में देखेंगे जिसकी झलक एक्टर ने दिखा दी है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म द राजा साब की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

2025 का साल अब और भी जबरदस्त होने वाला है जब सुपरस्टार प्रभास आपको रोमांटिक और कॉमेडी अवतार में नजर आएंगे. फिल्म की झलक के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस एक बार फिर उनपर दिल हार जाएंगे, वहीं फिल्म द राजा साब का इंतजार और भढ़ जाएगा.

'द राजा साब' की रिलीज डेट अनाउंस

एक्टर प्रभास ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो 'द राजा साब' की झलक है. इसे आप फर्स्ट लुक वीडियो भी कह सकते हैं जिसमें वो एक रोमांटिक एक्टर जैसे नजर आ रहे. एक्टर ने वीडियो के साथ लिखा, 'यहां 'द राजा साब' फैन इंडिया ग्लिम्प्स...सभी से मिलते हैं 10 अप्रैल 2025 को थिएटर्स में.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

फिल्म द राजा साब 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी जिसका निर्देशन मारुति दसारी ने किया है. वहीं फिल्म को टीजी विश्वा प्रसाद प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म द राजा साब ओरिजनल तेलुगू भाषा में होगी जिसे हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में प्रभास लीड रोल में होंगे वहीं मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, निधि अग्रवाल और संजय दत्त जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे.

प्रभास के हाथ लगा है हिट फिल्म का फॉर्मूला?

अगर आपने प्रभास की आने वाली फिल्म द राजा साब का ये फर्स्ट लुक वीडियो देखा है तो उसमें ये लिखकर आता है कि ये फिल्म हॉरर, रोमांटिक, कॉमेडी पर आधारित होगी. इस समय बॉलीवुड में भी यही फॉर्मूला काम कर रहा है. जिसका बड़ा उदाहरण 'स्त्री' है जो एक हॉरर, रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है और ये इतनी बड़ी हिट हुई कि इसका दूसरा पार्ट इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगा. वहीं हाल ही में फिल्म 'मुंज्या' आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और ये फिल्म भी उसी मुद्दे पर बनी थी.

बता दें, 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'भेड़िया', 'गो गोवा गॉन', 'कंचना' जैसी सुपरहिट फिल्में हैं जो हॉरर, रोमांटिक, कॉमेडी पर बनी हैं. अब इस राह पर प्रभास भी चल पड़े हैं जिनकी अब तक आपने 'बाहुबली', 'साहो', 'सालार' और 'कल्कि' जैसी फिल्में देखीं तो अब आप उन्हें हॉरर, रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म में अलग अवतार में देखेंगे.

यह भी पढ़ें: जब Sanjay Dutt ने पी थी पहली सिगरेट तब पड़े थे जूते, इकलौते बेटे का मोह छोड़ दत्त साहब ने लिया था सख्त फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन
Thursday Box Office: गुरुवार को भी छाई रही 'स्पाइडर मैन', 'धमाल 4' ने तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को भी छाई रही 'स्पाइडर मैन', 'धमाल 4' ने तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget