एक्सप्लोरर

Vikrant Rona Box Office: किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' का धमाल जारी, तीसरे दिन इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Vikrant Rona Collection: साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) की 'विक्रांत रोणा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है.

Vikrant Rona Day 3 Collection: साउथ सिनेमा का बोलाबाल पिछले कई महीनों से फिल्मी दुनिया में चल रहा है. इस कड़ी में अब साउथ इंडिस्ट्री के मशहूर एक्टर किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) की फिल्म 'विक्रांत रोणा' (Vikrant Rona) का नाम शामिल हो गया है. जी हां रिलीज के पहले दिन 'विक्रांत रोणा' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करते हुए यह बता दिया है ये फिल्म इनकम के मामले में नए कीर्तिमान हासिल करेगी. इस बीच कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोणा का तीसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. 

तीसरे दिन विक्रांत रोणा ने किया कमाल 

किच्चा सुदीप स्टारर विक्रांत रोणा महज 2500 स्क्रीन पर रिलीज की गई है. इसके बावजूद कमाई के मामले में विक्रांत रोणा ने अपना दमखम दिखाया है. आलम यह है कि पैन इंडिया इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. गौर किया विक्रांत रोणा के तीसरे दिन कलेक्शन के तरफ तो किच्चा सुदीप की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने 22-27 करोड़ के आस-पास कमाई की है. जोकि सभी भाषा का कलेक्शन है. वहीं विक्रांत रोणा के तीसरे दिन के हिंदी कलेक्शन की बात की जाए तो वह करीब 8 करोड़ रहा है. ऐसे में विक्रांत रोणा का टोटल कलेक्शन 80-85 करोड़ हो गया है, जबकि हिंदी में किच्चा सुदीप की इस फिल्म की कुल इनकम लगभग 28 करोड़ के नजदीक है. मालूम हो कि विक्रांत रोणा ने ओपनिंग डे पर 35 करोड़ और दूसरे दिन 25 करोड़ की इनकम की है. 

इन फिल्मों से आगे निकली विक्रांत रोणा

किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) की विक्रांत रोणा ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉलीवुड की कई फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. आलम यह रहा है कि 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे रणबीर कपूर की शमशेरा (Shamshera) विक्रांत रोणा के आगे फेल हो गई है. दूसरी ओर तीन दिन के कलेक्शन को मद्देनजर रखते हुए विक्रांत रोणा बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की जुग जुग जियो से भी आगे निकल गई है. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या विक्रांत रोणा (Vikrant Rona) पहले वीकेंड पर 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू पाती है या नहीं.

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ से बाहर होंगे प्रतीक सहजपाल! हर हफ्ते इतनी मोटी रकम करते हैं चार्ज

इस वजह से Dimple Kapadia ने छोड़ दिया था Rajesh Khanna का घर, 27 साल तक उनके पास नहीं लौटी थीं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'दृश्यम 3' के आगे छूटे 'द वन' और 'द पैराडाइज' के पसीने, जानें- 'हनुमान अंश' का हाल
थर्सडे को 'दृश्यम 3' के आगे छूटे 'द वन' और 'द पैराडाइज' के पसीने, जानें- कलेक्शन
प्रभास की 'फौजी' की नई रिलीज डेट आई सामने! जानें- किस दिन आएगा टीजर?
प्रभास की 'फौजी' की नई रिलीज डेट आई सामने! इस दिन आएगा टीजर
Box Office: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का चला जादू, 'द वन' से 'द पैराडाइज' का निकला दम , जानें- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का चला जादू, 'द वन' से 'द पैराडाइज' का निकला दम
रजनीकांत की 'जेलर 2' को सीबीएफसी से कौन सा मिला सर्टिफिकेट? कितना है फिल्म का रनटाइम, जानें- यहां
'जेलर 2' को कौन सा मिला सर्टिफिकेट? कितना है फिल्म का रनटाइम, जानें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget