एक्सप्लोरर

एक्टर आर्य के रेस्टोरेंट पर Income tax की Raid, घर की भी हो रही तलाशी

IT Raid At Arya Residence and Restaurants: तमिल अभिनेता आर्य के मशहूर रेस्टोरेंट चेन 'सी शेल' पर आईटी डिपार्टमेंट ने आज रेड डाली. उनके खिलाफ टैक्स चोरी की शिकायतें हैं.

IT Raid At Arya Residence and Restaurants: तमिल अभिनेता आर्य ने अरिंथुम अरियामलम, बॉस अंगिरा भास्करन और राजा रानी जैसी फिल्मों से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है. फिलहाल आर्य  एक पॉपुलर फूड चेन के कनेक्शन में आयकर विभाग की जांच के दायरे में आ गए हैं.  बुधवार सुबह चेन्नई के अन्ना नगर, वेलाचेरी और दुरईपक्कम में एक्टर के मशहूर रेस्टोरेंट चेन 'सी शेल' पर आईटी डिपार्टमेंट ने छापेमारी भी की है.

 आर्य का ये रेस्टोरेंट अरबी डिशेज के लिए फेमस है और शहर के कई हिस्सों में इसकी ब्रांच हैं. सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर की गई है, जिसका संबंध दुबई में मुख्यालय वाली एक कंपनी से है, जो केरल और तमिलनाडु में इस रेस्टोरेंट चेन को चला रही है. 

क्या है आरोप? 
आयकर विभाग के अधिकारियों ने केरल के कोच्चि में टैक्स चोरी के एक मामले में जांच शुरू की थी. आरोप है कि दुबई की कंपनी द्वारा इन रेस्टोरेंट्स में किए गए निवेश में आयकर नियमों का उल्लंघन किया गया. इसी जांच के तहत चेन्नई में सी-शेल रेस्टोरेंट की कई ब्रांच पर छापेमारी की जा रही है. 

रेस्टोरेंट की दूसरी ब्रांचों पर भी की गई छापेमारी
बताया जा रहा है कि अभिनेता आर्य ने इस रेस्टोरेंट चेन की कुछ ब्रांच खरीदकर उनका संचालन शुरू किया था. बुधवार सुबह अन्ना नगर में आयकर विभाग के अधिकारी तीन वाहनों में सवार होकर सी-शेल रेस्टोरेंट पहुंचे और दस्तावेजों की जांच शुरू की. इसके साथ ही, वेलाचेरी और दुरईपक्कम में भी रेस्टोरेंट की दूसरी ब्रांच र छापेमारी की गई.  खबर है कि आयकर विभाग की टीम रेस्टोरेंट मालिकों के घरों की भी तलाशी ले रही है. अधिकारियों ने अपनी जांच को तेज करने के लिए आठ टीमों में बंटकर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है. 

वहीं, अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. जांच पूरी होने के बाद ही ये क्लियर हो पाएगा कि छापेमारी में क्या सबूत मिले और टैक्स चोरी के आरोपों की सच्चाई क्या है. 

ये भी पढ़ें:-Aamir Khan Top 5 Films: आमिर खान की इन 5 फिल्मों ने लूट लिया था बॉक्स ऑफिस, एक का तो कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
Thursday Box Office: सनी-इमरान की फिल्मों की आहट भर से 'स्पाइडर मैन' कांपी, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' की हालत हुई खस्ता, जानें- कलेक्शन
थर्सडे को स्पाइडर मैन' पड़ी कमजोर, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' की हालत हुई खस्ता, जानें- कलेक्शन
दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' की टली रिलीज, जानें- अब कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' की टली रिलीज, जानें- अब कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
DC Box Office Day 6: 'स्पाइडर मैन' के कहर के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट
'स्पाइडर मैन' के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget