एक्सप्लोरर

Aamir Khan Top 5 Films: आमिर खान की इन 5 फिल्मों ने लूट लिया था बॉक्स ऑफिस, एक का तो कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

Aamir Khan Top 5 Films:आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज होने वाली है. इससे पहले जानते हैं कि सुपरस्टार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में कौन सी है.

Aamir Khan Top 5 Films: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानी आमिर खान ने अपने अब तक के करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. अब सुपरस्टार तीन साल बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद 20 जून 2025 को 'सितारे ज़मीन पर' के साथ सिनेमाघरों में कमबैक करने जा रहे हैं. ये फ़िल्म, उनकी 2007 की क्लासिक 'तारे ज़मीन पर' का स्प्रिचुअल सीक्वल है, इस इमोशनल ड्रामा के लिए फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. वहीं 'सितारे ज़मीन पर' की रिलीज के पहले चलिए यहां आमिर खान की टॉप फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

दंगल
23 दिसंबर 2016 को रिलीज़ हुई 'दंगल' आमिर खान की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है. यह फ़िल्म महावीर सिंह की कहानी है, जो एक पूर्व पहलवान है, जो भारत के लिए स्वर्ण पदक तो नहीं जीत पाये, लेकिन उन्होंने अपनी बेटियों को अपने सपने को पूरा करने के लिए ट्रेंड किया. इस फिल्म में आमिर के दमदार अभिनय और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. फ़िल्म को इसके इंस्पायरिंग प्लॉट और इमोशनल डेप्थ के लिए काफी सराहा गया. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. दंगल के कलेक्शन की बात करे तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक भारत में इसने 387.38 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 2,070.3 करोड़ रुपये कमाए थे. दंगल के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को आज तक कोई भारतीय फिल्म नहीं तोड़ पाई है.

'पीके'
19 दिसंबर 2014 को पीके रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में आमिर को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाया गया था. फिल्म की कहानी एक किरदार पर आधारित थी जो धार्मिक मान्यताओं और सामाजिक आदतों पर सवाल उठाता है. इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छू लिय था इसके गाने भी बहुत फेमस हुए थे. 'पीके' लोगों की फेवरेट बन गई थी. इसने भारत में 340.8 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 792 करोड़ रुपये कमाए.

'धूम 3'
20 दिसंबर 2013 को रिलीज़ हुई 'धूम 3' में आमिर खान ने एक चतुर और रहस्यमय कलाकार की भूमिका निभाई थी. ये फ़िल्म तेज़-तर्रार एक्शन और शानदार विजुअल से भरपूर थी. ये फिल्म भी फैंस को काफ़ी पसंद आई थी. ये फिल्म एक बड़ी हिट बन गई थी. इसने भारत में 284.27 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइल्ड पर 558 करोड़ रुपये कमाए थे. ये फ़िल्म देश और विदेश दोनों जगहों पर मज़बूत कलेक्शन के साथ एक बड़ी बॉक्स ऑफ़िस ब्लॉकबस्टर रही थी.

'3 इडियट्स'
25 दिसंबर 2009 को '3 इडियट्स' सिनेमाघरों में उतरी और देखते ही देखते लोगों की पसंदीदा फिल्म बन गई. कहानी कॉलेज लाइफ और एजुकेशन सिस्टम के दबावों से जूझ रहे तीन दोस्तों पर फोक्स्ड थी. इसमें कॉमेडी, इमोशन और एक पावरफुल मैसेज था, जिसने इसे सभी उम्र के दर्शकों के बीच फेवरेट बन गया था. यह आमिर खान की सबसे फेवरेट फिल्मों में से एक थी, जिसने तारीफ बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की. इस फिल्म ने भारत में 202.47 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 460 करोड़ रुपये कमाए थे.

​'गजनी' बनी 100 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली फिल्म
'गजनी', 25 दिसंबर 2008 को रिलीज़ हुई थी ये बॉलीवुड के लिए एक गेम-चेंजर थी. आमिर ने शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस वाले इंसान का रोल निभाया था , जो अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या का बदला लेना चाहता है. एक्शन से भरपूर इस ड्रामा ने दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा और यह भारत में 100 करोड़ रुपये पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म थी. इसने भारत में 114 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 194.1 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर एक नए युग की शुरुआत की थी.

ये भी पढ़ें:-Watch: जब जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को कहा था होने वाली 'बहू', फिर क्यों नहीं हुई अभिषेक संग एक्ट्रेस की शादी?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी साल का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
Monday Box Office: मंडे को खूब गरजी 'दृश्यम 3', 'द वन' की डूबी लुटिया, जानें- 'द पैराडाइज'-'हनुमान अंश' का हाल
मंडे को 'दृश्यम 3' का चला जादू, 'द वन' की डूबी लुटिया, जानें- कलेक्शन
जब बॉलीवुड से हुआ संजय मिश्रा का मोहभंग, ढाबे में 150 रु में किया काम, पिता की मौत से बुरी तरह टूटे
जब बॉलीवुड से हुआ संजय मिश्रा का मोहभंग, ढाबे में 150 रु में किया काम
नानी की 'द पैराडाइज' हिंदी में हुई हिट, 'दसारा' से 119% ज्यादा की कमाई
नानी की 'द पैराडाइज' हिंदी में हुई हिट, 'दसारा' से 119% ज्यादा की कमाई

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
फ्लाईदुबई हमले के लिए क्या ईरान जिम्मेदार? ट्रंप बोले- 'हां, मुझे...'
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
लोडर से नई स्कूटी उतार रहा था शख्स, फिसली और हो गया पोपट
Embed widget