एक्सप्लोरर

'Pathaan' के बाद इस बॉलीवुड एक्टर के साथ प्रभास की जोड़ी बनाएंगे सिद्धार्थ आनंद, मोटे बजट की होगी फिल्म

Siddharth Anand Next Film: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'पठान' जल्द रिलीज होने वाली है. इसके अलावा निर्देशक अपनी अगली फिल्म की भी तैयारी में जुट गए हैं.

Siddharth Anand Next Film: सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर सुर्खियों में हैं. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. खबरें हैं कि इस फिल्म के बाद निर्देशक अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर देंगे. 'फाइटर' के अलावा सिद्धार्थ आनंद एक और फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें लीड रोल में प्रभास नजर आएंगे. खास बात ये है कि टाइटर श्रॉफ के भी इस फिल्म में की रोल में नजर आने की सुगबुगाहट है. 

प्रभास के साथ बनेगी टाइगर श्रॉफ की दमदार जोड़ी

इन दिनों साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों को पैन इंडिया फिल्म बनाने का ट्रेंड चल रहा है. बॉलीवुड एक्टर जहां टॉलीवुड फिल्मों में अपने हाथ आजमा रहे हैं तो वहीं दक्षिण फिल्मों के भी बड़े सितारे बॉलीवुड फिल्मों में लगातार नजर आ रहे हैं. ऐसे में अब सिद्धार्थ आनंद भी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए अपनी अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास के साथ टाइगर श्रॉफ की जोड़ी बनाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि अभी इस बात की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. 

पठान को लेकर चर्चा में सिद्धार्थ

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' की बात करें तो ये 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को लेकर विवाद भी जमकर हो रहे हैं, बावजूद इसके ट्रेड एनलिस्ट इसे शाहरुख खान की दमदार ओपनर फिल्म होने की अनुमान लगा रहे हैं. इसके अलावा सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' पर भी काम चल रहा है. 

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इससे पहले भी सिद्धार्थ के साथ काम कर चुके हैं. 'वॉर' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था जिसमें टाइगर के साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने ही किया था. इसके अलावा निर्देशक की 'बचना ऐ हसीनों', 'बैंग-बैंग' भी सफल फिल्में साबित हो चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: Anupama: 'अनु' का सहारा लेकर अनुज-अनुपमा को बर्बाद करेगी 'माया'? अनुपमा में आने वाला है शॉकिंग ट्विस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितंबर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget