एक्सप्लोरर

हिट फिल्में देने के बावजूद Taapsee Pannu को मिलती मेल एक्टर्स से बहुत कम फीस, अब एक्ट्रेस ने खुद कही है ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने फीस में बढ़ती असमानता का मुद्दा उठाया है. उनका कहना है कि फीमेल कलाकारों को मेल कलाकारों के मुकाबले कम फीस मिलती है.

बॉलीवुड में मेल और फीमेल एक्टर्स के बीच फीस में काफी ज्यादा अंतर होता है और अक्सर इस मुद्दे को उठाया जाता है. इस पर चर्चा होती है. एक समान फीस को लेकर कई एक्ट्रेस इसे लेकर मुखर हो चुकी हैं. अब इस मुद्दे को एक बार फिर से उठाया गया है. ये मुद्दा किसी और ने नहीं बल्कि एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सार्वजनिक तौर पर उठाया है. 

तापसी पन्नू अपनी बेबाकी और मुखरता के लिए जानी जाती हैं. हाल में दिए एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने हीरो और हीरोइन में आर्थिक असमानता के मामले पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि अगर एक महिला कलाकार फीस बढ़ाने के लिए कहती है तो लोग उसे मानने से मना करते हैं और मुश्किल बताते हैं. 

तापसी आगे कहती हैं लेकिन जब एक पुरुष कलाकार अपनी फीस बढ़ाने के लिए कहता है, तो इसे उसकी सफलता माना जाता है. उन्होंने कहा,"अगर एक महिला एक्टर और फीस मांगती है तो कहा जाता है कि ये मुश्किल है और समस्या खड़ा करने वाला  और अगर एक पुरुष एक्टर और मांगता है तो वह सक्सेसफुल माना जाता है."

यहां देखिए तापसी पन्नू का पोस्ट-

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

साथ के मेल एक्टर की फीस पांच गुना तक ज्यादा

तापसी पन्नू आगे कहती हैं,"अंतर ये है कि जिस पुरुष ने मेरे साथ करियर शुरू किया वह आज मेरे से तीन-पांच गुणा ज्यादा फीस ले रहा है. और जैसे-जैसे हम एक बड़े स्टार की कैटेगरी में आ रहे हैं, ये अंतर बढ़ता जा रहा है."

उन्होंने ये भी कहा कि यहां तक कि ऑडियंस भी महिला कलाकारों की परफॉर्मेंस की उतना महत्व नहीं देती, जितना पुरुष कलाकारों को देती है. 

फीमेल लीड फिल्म्स को बजट का संघर्ष

तापसी पन्नू आगे कहती हैं,"यहां तक अब हम बजट को लेकर स्ट्रगल करते हैं. हर कोई यह सुनता है कि एक फीमेल लीड फिल्म है इसलिए इसका बजट कम करना होगा और ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे पुरुष एक्टर्स की तुलना में हमारा रिटर्न हमेशा अनुचित होता है. और इसके पीछे ऑडियंस एक बड़ी वजह है." 

ये भी पढ़ें-

Sara's Release: प्राइम वीडियो पर आज रिलीज होगी 'सारा', एना बेन ने शेयर की अपनी फीलिंग्स

आमिर खान के साथ लिंक-अप की खबरों पर फातिमा सना शेख ने दिया था ये रिएक्शन

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget