एक्सप्लोरर

SSR Death Anniversary LIVE: सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर भावुक हुए सेलेब्स, जानिए किसने क्या कहा

Sushant Singh Rajput Death Anniversary LIVE Updates: आज ही के दिन 34 साल के सुशांत के मुम्बई के बांद्रा स्थित घर में उनकी लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई गई थी. सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल पूरा हो गया है ऐसे में सेलेब्स से लेकर अभिनेता के फैंस उनकी याद में भावुक हो रहे हैं.

Key Events
Sushant Singh Rajput first death anniversary website launches and celebs reaction live SSR Death Anniversary LIVE: सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर भावुक हुए सेलेब्स, जानिए किसने क्या कहा
सुशांत सिंह राजपूत

Background

Sushant Singh Rajput Suicide Case One Year Live: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली पुण्यतिथि है. इस मौके पर उनके फैंस और दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं. सुशांत की जिंदगी, उनके अनूठे सफर और उनकी तमाम उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट की शुरुआत की गई है. इस वेबसाइट का नाम  www.ImmortalSushant.com.‌ रखा गया है और इसे सुशांत के परिवारवालों की सहमति और सहायता से शुरू किया गया है.

इस वेबसाइट की खासियत है कि इसमें लोगों को न सिर्फ सुशांत की फिल्मी सफर के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा मगर फिल्मों से इतर उनकी तमाम रूचियों, अपने‌ तमाम शौक को पूरा करने के लिए उनकी कोशिशों,‌ सुशांत से जुड़े ट्रेंड्स को जानने और सुशांत की‌ तस्वीरों और इंटरव्यू को देखने का मौका भी मिलेगा. 

बता दें कि आज ही के दिन 34 साल के सुशांत के मुम्बई के बांद्रा स्थित घर में उनकी लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई गई थी. बाद में सुशांत की मौत पर जमकर राजनीति भी हुई. सुशांत की मौत की जांच मुम्बई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस और फिर बाद में सीबीआई ने भी की. बाद में इस मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी इस जांच से जुड़ गये.

गौरतलब है कि पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की‌ मौत से महज 6 दिन पहले उनसे ब्रेक-अप करनेवाली उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगा था. मगर ईडी को अपनी जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे कहा जा सके कि रिया ने सुशांत के पैसों की‌ हेराफेरी की हो.

इस बीच, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने रिया और उनके भाई शौमिक चक्रवर्ती पर सुशांत के लिए ड्रग्स का इंतजाम करने और उन्हें खरीदने का इल्जाम लगाया था. इन आरोपों के तहत रिया को मुम्बई के भायखला जेल में एक महीने से भी ज्यादा वक्त गुजारना पड़ा था.

उल्लेखनीय है कि बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस मामले की जांच सीबीआई के हाथों में आ गई थी. सीबीआई ने‌ नये सिरे से सुशांत की मौत की जांच तो‌ की मगर सीबीआई ने‌ महीनों बाद भी अब तक अपनी जांच के नतीजों को साझा नहीं किया है और न ही इस मामले में अब तक कोई चार्जशीट दाखिल की है.

14:04 PM (IST)  •  14 Jun 2021

सिद्धार्थ गुप्ता ने शेयर किया अनसीन वीडियो

सिद्धार्त गुप्ता जो कि सुशांत सिंह राजपूत के अच्छो दोस्तों की लिस्ट नें शुमार रहे, उन्होंने भी दिवंगत अभिनेता की याद में एक बेहद जबरदस्त वीडियो शेयर किया है. वीडियो के एक एक लम्हें में सुशांत सिंह राजपूत अपनी लाइफ को पूरी तरह से इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Siddharth s Gupta (@siddharthhgupta)

13:57 PM (IST)  •  14 Jun 2021

राजकुमार राव ने शेयर की तस्वीर

अभिनेता राजकुमार राव ने सुशांत सिंह राजपूत की प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए भाई लिखा है. इसके साथ ही राजकुमार ने दिल वाला इमोजी भी बनाया है. राजकुमार राव के इस पोस्ट से उनकी भावनाएं साफ जाहिर हो रही हैं कि वो सुशांत को कितना मिस कर रहे हैं. 


Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Box Office Day 21 Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, 8 बजे तक 465 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' का कोहराम जारी, 8 बजे तक 465 करोड़ के हुई पार
दलेर मेहंदी विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट, बोले- मैं कभी जनता को धोखा नहीं दूंगा
दलेर मेहंदी विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट, बोले- मैं कभी जनता को धोखा नहीं दूंगा
आखिरी समय में ऑफिस में अकेले बैठे रहते थे राजेश खन्ना, कहा था- मुझे भी सजा मिल गई
आखिरी समय में ऑफिस में अकेले बैठे रहते थे राजेश खन्ना, कहा था- मुझे भी सजा मिल गई
Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 8 बजे तक 42 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 8 बजे तक 42 करोड़ के पार हुई कमाई

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget