एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आया परिवार का बयान, जानकर भावुक हो जाएंगे आप

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इंडस्ट्री में अपने दम पर अलग पहचान बनाई. उनके निधन से परिवार और फैन्स गहरे सदमें में है.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. अभिनेता के निधन से उनका परिवार और फैन्स बेहद दुखी हैं. एक्टर शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है. इस बीच सुशांत के परिवार ने उनकी मौत के बाद पहली बार ऑफिशियल बयान जारी किया है. इस बयान के जरिए परिवार ने अपने प्यारे गुलशन यानी सुशांत को आखिरी अलविदा कहते हुए एक बड़ा ऐलान किया है.

सुशांत सिंह के परिवार की तरफ से जारी हुए बयान में लिखा है, ''आपके लिए सुशांत सिंह राजपूत और लेकिन हमारे लिए गुलशन. खुला दिल, बातूनी और तेज दिमाग. हर चीज के लिए जिज्ञासु, हर बात को लेकर उत्सुक रहने वाले. बड़े सपने देखना और उन्हें सच कर दिखाना उनका शौक था. मुस्कुराते तो पोर-पोर खिल उठता था. परिवार के बड़ों का गौरव और बच्चों के प्रेरणा-पुंज थे. एक दूरबीन हमेशा साथ रखते-शनि ग्रह के छल्लों को निहारने का शौक जो था. हमें ये मानने में बरसों लगेंगे कि उनकी सहज हंसी अब कभी हमारे कानों में नहीं गूंजेगी.''

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आया परिवार का बयान, जानकर भावुक हो जाएंगे आप

आगे लिखा है,''विज्ञान की बातें हमें समझाने की उनकी ललक..हमें फिर कभी देखने को नहीं मिलेगी. वे परिवार में कभी न भरी जा सकने वाली रिक्तता छोड़ गए हैं. इस शून्य से हम स्तब्ध हैं.वे अपने प्रशंसकों से बेहद प्यार करते थे. आप सबने हमारे गुलशन पर जो असीम प्रेम बरसाया है उसके लिए हम हदय से कृतज हैं. अब जब वे हमारे साथ नहीं हैं, उनके स्मृति को संजोने के लिए हमने 'सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन' की स्थापना की है. उद्देश्य सुशांत के पसंदीदा क्षेत्र जैसे कि सिनेमा, विज्ञान और खेल में उभरती प्रतिभाओं को समर्थन प्रोत्साहन-देना है."

परिवार के बयान में आगे लिखा है, "उनका बचपन पटना के राजीव नगर में बीता था. उनके आवास को हम उनका स्मारक बनाने जा रहे हैं. वहां उनके हजारो किताबों, दूरबीन, फ्लाइट स्मियूलेटर, फर्नीचर, गिटार, एवं अन्य चीजों को प्रदर्शित करने का विचार है. हमारी हार्दिक इच्छा है कि उनके प्रशंसक उनसे जुड़े रहें. सुशांत के इंस्टाग्राम पेज को करोड़ों प्रशंसक फॉलो करते हैं. हम इसे लेगेसी अकाउंट की तरह चलाए रखना चाहते हैं जिससे कि सुशांत के दिल का रिश्ता उनके प्रशंसकों के साथ हमेशा बना रहे."

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्‍कार में श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, कृति सैनन, वरुण शर्मा समेत कई सितारे पहुंचे थे. उनके निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है.

ये भी पढ़ें:

सलमान खान ने पोस्ट वर्क-आउट तस्वीर की शेयर, तेजी से हो रही है वायरल

Video: कंगना रनौत ने की लोगों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील, वायरल हो रहा है वीडियो

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, तो लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया
मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, तो लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया
'ये बड़े एक्टर्स मेरे बट पर हाथ रखते थे और...' एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का सनसनीखेज आरोप
'ये बड़े एक्टर्स मेरे बट पर हाथ रखते थे और...' एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का सनसनीखेज आरोप
2 करोड़ बजट, 17 करोड़ कमाई, सनी-जैकी की इस फिल्म ने थर्राया था बॉक्स ऑफिस
2 करोड़ बजट, 17 करोड़ कमाई, सनी-जैकी की इस फिल्म का आया था तूफान
रवि किशन की 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, दिवाली पर मचाएगी धमाल
रवि किशन की 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, दिवाली पर मचाएगी धमाल

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget