एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के पन्नों में बड़ा खुलासा, प्लानिंग और रिया को लेकर सामने आई ये बातें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के पन्नी मीडिया के हाथ लगे हैं. डायरी के पन्नों के मुताबिक सुशांत सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी पैर पसारना चाहते थे.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है, यह अब जांच का विषय है लेकिन सुशांत की निजी डायरी के पन्ने कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. ये पन्ने चीख-चीख कर कह रहे हैं कि सुशांत ने 2020 के लिए जो प्लानिंग की थी, उसे देखते हुए वह सुसाइड कर ही नहीं सकते.

मीडिया एजेंसी आईएएनएस के पास सुशांत की निजी डायरी के छह पन्ने हैं और हर पन्ना इस बात का सबूत देता है कि यह प्रतिभाशाली अभिनेता अपनी आगे की जिंदगी के लिए पूरी तरह तैयार था और इस लिहाज से उसके अवसाद में जाने और इस कारण आत्महत्या करने की थिओरी पूरी तरह खारिज होती दिख रही है.

डायरी के पन्नों के मुताबिक सुशांत सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी पैर पसारना चाहते थे. और तो और वह अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू करना चाहते थे. इसके अलावा सुशांत ने अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू करने का प्लान बना रखा था.

सुशांत ने अपनी डायरी के एक पन्ने पर इंटरटेनमेंट टाइटिल दिया और उसके नीचे लिखा है कि 2020 में उनका प्लान हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में धाक जमाने का है. इसी पन्ने पर उन्होंने स्टार्टअप का जिक्र किया है, जो इमेडेंट टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. इस पन्ने की मुख्य बात यह है कि सुशांत ने एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करने का प्लान बनाया था, जिसमें शीर्ष राइटर्स के साथ आइडिया डेवलपमेंट करना था. साथ ही वह एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करने चाहते थे, जिसके बार में उन्होंने लिखा है कि वह अनुभवी तथा नए कलाकारों को मौका देना चाहेंगे.

यही नहीं, सुशांत राइटर्स की एक टीम बनाना चाहते थे, जो उनके प्रोडक्शन हाउस के लिए नई-नई कहानियां लिखे. सुशांत की डायरी के एक अन्य पन्ने में क्रिएटिव टीम के गठन का जिक्र है. इस पन्ने पर सुशांत ने कई स्टेप्स का जिक्र किया है. पहले स्टेप में कम्पनी का क्रिएशन शामिल है. दूसरे स्टेप को उन्होंने एक्सप्लोर नाम दिया है, जिसमें एफटीआईआई जैसे अग्रणी संस्थान में जाकर प्रतिभाओं को तलाशना शामिल है. इसके बाद स्टेप-3 है, जिसमें पहली स्क्रीनिंग का आइडिया है.

14 जून के बांद्रा के अपने फ्लैट में कथित रूप से आत्महत्या करने वाले इस प्रतिभाशाली अभिनेता की डायरी का अगला पन्ना काफी अहम है. सुशांत लिखते हैं कि उनका आगे का प्लान क्या है. वह एक लीगल टीम भी खड़ी करना चाहते थे. वह श्रेष्ठ फॉरेन फिल्म डायरेक्टर्स और राइटर्स से सम्पर्क करना चाहते थे. लीगल टीम के लिए सुशांत ने पहले किसी प्रियंका का नाम लिखा और फिर उसे काटकर वहां पीएस लिख दिया. फिर इसके आगे उन्होंने किसी श्रृद्धा का नाम लिखा और फिर उसे काटकर मेघा कर दिया.

एक और पन्ना है, जो इस बात का सबूत है कि सुशांत यह सब अकेले करना चाहते थे. पूरी प्लानिंग में रिया चक्रवर्ती का कहीं कोई जिक्र नहीं है. इसका कारण यह है कि सुशांत ने एक पन्ने पर साफ लिखा है कि वह अपनी टीम अपने दम पर खड़ी करना चाहते हैं और इसके लिए वह पर्सनली इससे जुड़े लोगों से मिलना चाहेंगे.

जहां पर लीगल टीम के गठन का जिक्र है और बार-बार प्रियंका और श्रृद्धा का नाम आ रहा है. यही एक बहुत महत्वपूर्ण बात लिखी है और वो यह है कि वह अपनी लीगल टीम 3 सप्ताह के अंदर गठित करना चाहते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुशांत एक लीगल टीम बनाने के लिए इतनी जल्दबाजी में क्यों थे. क्या वह रिया से छुटकारा पाना चाहते थे या फिर अपनी आगे की प्लानिंग को एक्जक्यूट करने को लेकर काफी संजीदा और जल्दी में थे. लीगल टीम बनाने के पीछे दोनों कारण हो सकते हैं, पर इन सब बातों से साफ है कि जो इंसान इतनी लम्बी प्लानिंग करके चल रहा हो उसका इस तरह अचानक दुनिया छोड़कर जाने का निश्चित तौर पर कोई प्लानिंग नहीं रहा होगा.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है
'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget