एक्सप्लोरर

RRR बिहाइंड एंड बियॉन्ड का ट्रेलर रिलीज, 20 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री, देख पाएंगे पर्दे के पीछे का सफर

RRR: Behind and Beyond Trailer: आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये डॉक्यूमेंट्री 20 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी.

RRR: Behind and Beyond Trailer: एस एस राजामौली की RRR सबसे बड़ी और सफल फिल्मों में से एक साबित हुई है. इसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की बल्कि पूरे देश से खूब प्यार और तारीफ भी बटोरी. इतना ही नहीं, हॉलीवुड के दिग्गज जैसे स्टीवन स्पीलबर्ग, जेम्स कैमरून और रुसो ब्रदर्स ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है.

RRR बिहाइंड एंड बियॉन्ड का ट्रेलर

अब मेकर्स हमें इस फिल्म की गहराइयों में ले जाते हुए RRR बिहाइंड एंड बियॉन्ड का ट्रेलर लेकर आए हैं. RRR उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की परिभाषा ही बदल दी. दोस्ती, देशभक्ति, गुस्सा और प्यार जैसे हर इमोशन को छूने वाली इस फिल्म ने फैंस को हैरान कर दिया था. अब मेकर्स ने RRR बिहाइंड एंड बियॉन्ड का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. ये हमें इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की यादों के सफर पर ले जाता है. ये 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

फिल्म में शानदार डांस नंबर्स थे, जो जबरदस्त हिट हुए थे. चाहे वो नाटू नाटू, दोस्ती, कोमुराम भीमुदो, या रामम राघवम हो. सभी गानों को पसंद किया गया. इसके अलावा, फिल्म के एक्शन सीन ने फिल्म की अपील को और बढ़ा दिया है. फिल्म में बेहतरीन VFX का इस्तेमाल किया गया. ये फिल्म डायरेक्टर एस. एस. राजामौली का बाहुबली 2: द कंक्लूजन के बाद का अगला प्रोजेक्ट था. जहां उन्होंने बाहुबली फ्रेंचाइजी में एक नया संसार रचा. वहीं RRR के साथ उन्होंने इसे एक नए स्तर तक पहुंचाया और भारत को एक बड़ी फिल्म दी.

फिल्म मेकर स्टीवन स्पीलबर्ग ने RRR की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ. ये आंखों को सुकून देने वाली चीज थी.' जेम्स कैमरन ने फिल्म की स्क्रीनप्ले, निर्देशन और संगीत की तारीफ की.

नाटू नाटू सॉन्ग को मिला ऑस्कर अवॉर्ड

RRR वो फिल्म थी, जिसने भारत को ऑस्कर अवॉर्ड दिलवाया. इस फिल्म के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. एस.एस. राजामौली ने इसे डायरेक्ट किया है. RRR में एन.टी. रामा राव जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस जैसे स्टार्स नजर आए. ये फिल्म 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें- Radhika Apte Maternity Photoshoot: डिलीवरी से एक हफ्ते पहले कराया फोटोशूट, प्रेग्नेंसी में बढ़े वजन-लुक्स को लेकर एक्ट्रेस हुईं परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
जूनियर एनटीआर के कंधे में लगी थी चोट, कल हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी सर्जरी
जूनियर एनटीआर के कंधे में लगी थी चोट, कल हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी सर्जरी
'शर्मनाक है, जाओ पैसे कमाओ और...' उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद तृषा कृष्णन ने किया पहला पोस्ट
'शर्मनाक है...' उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद तृषा कृष्णन ने किया पहला पोस्ट
'डीसी' की सक्सेस के बाद चमकी वामिका गब्बी की किस्मत, ऋषभ शेट्टी की 'जय हनुमान' में हुई एंट्री!
'डीसी' की सक्सेस के बाद चमकी वामिका गब्बी की किस्मत, ऋषभ शेट्टी की 'जय हनुमान' में हुई एंट्री!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget