एक्सप्लोरर

कम उम्र में हुई जबरदस्ती शादी, घरेलू हिंसा का हुईं शिकार, घर से भागकर बनी थीं पॉपुलर एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत, जानें कौन थीं वो

Silk Smitha Life Story: विजयलक्ष्मी नाम से जन्मीं एक गरीब घर की लड़की ने काफी मुश्किलों का सामना किया और फिर साउथ की सिल्क स्मिता बनकर लोकप्रिय हुईं.अंत कुछ ऐसा रहा जो आज तक ना सुलझ पाया.

Silk Smitha Life Story: फिल्म इंडस्ट्री जितनी खूबसूरत दिखती है, यहां उतने ही उलझे किस्से दफन हैं. किसी का फिल्मी करियर बर्बाद हुआ तो कोई खुद बर्बादी की कगार पर आया और कई तो ऐसी रहस्यमयी मौतें हुईं जिनके केस आज तक अनसुलझे हैं. उनमें से ही एक मामला है सिल्क स्मिता का जो साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं. सिल्क स्मिता ज्यादातर आइटम सॉन्ग्स पर डांस किया करती थीं.

सिल्क स्मिता काफी गरीब घर से बिलॉन्ग करती थीं और मुसीबतों का सामना करने के बाद यहां तक पहुंची थीं. उन्होंने खूब दौलत-शोहरत हासिल की थी, हर जगह उनके ही चर्चे थे. सिल्क स्मिता ने साउथ के कई बड़े एक्टर्स के साथ काम भी किया. चलिए जानते हैं सिल्क से जुड़े कुछ किस्सों और अनसुलझे राज के बारे में.

कौन थीं सिल्क स्मिता?

2 दिसंबर 1960 को आंध्र प्रदेश के इलुरू जिले में विजयलक्ष्मी वदलपति का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था. इनके माता-पिता हिंदू तेलुगू परिवार से थे और शुरू से गरीबी में रहे. विजयलक्ष्मी के कई भाई-बहन थे और गरीबी थी इसलिए इनके माता-पिता ने उनकी शादी करा दी.


कम उम्र में हुई जबरदस्ती शादी, घरेलू हिंसा का हुईं शिकार, घर से भागकर बनी थीं पॉपुलर एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत, जानें कौन थीं वो

रिपोर्ट्स के मुताबिक,15-16 साल की उम्र में विजयलक्ष्मी की शादी करा दी गई थी. ससुराल में इनके पति और सास-ससुर इन्हें खूब मारते-पीटते और काम कराते थे. घरेलू हिंसा का शिकार विजयलक्ष्मी घर से भागकर चेन्नई आ गईं और फिर कभी लौटकर नहीं गईं. 

सिल्क स्मिता के संघर्ष की कहानी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विजयलक्ष्मी जब पेट पालने के लिए काम की तलाश में कहीं जातीं तो लोग उन्हें बुरी निगाहों से देखते थे. उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा था और फिर उन्होंने सोचा कि फिल्मों में ट्राई किया जाए. विजयलक्ष्मी को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिल भी जाया करते थे जिससे वो सर्वाइव करने लगी थीं. निर्देशक विनू चक्रवर्ती ने अपनी फिल्म में विजयलक्ष्मी को बड़ा ब्रेक दिया.

साल 1980 में विजयलक्ष्मी की फिल्म इनाए थेडी आई और स्क्रीन पर 'सिल्क स्मिता' नाम को इंट्रोड्यूस किया गया. ये नाम उन्हें विनू ने ही दिया था. इसके बाद सिल्क स्मिता साउथ सिनेमा में आइटम नंबर्स करने लगीं और कई एडल्ट फिल्में भी कीं. 90's आते-आते सिल्क स्मिता पूरे साउथ में छा चुकी थीं. सिल्क स्मिता ने रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिल्क स्मिता ने बहुत सारा पैसा कमाया, उनकी करोड़ों की दौलत हुई तो उनके परिवार वाले भी उनके पास आने लगे लेकिन उन्होंने सबसे किनारा कर लिया था. सिल्क स्मिता ने बचपन से टीनएज खत्म होने तक बहुत मुश्किलों का सामना किया और सफल होने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.


कम उम्र में हुई जबरदस्ती शादी, घरेलू हिंसा का हुईं शिकार, घर से भागकर बनी थीं पॉपुलर एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत, जानें कौन थीं वो

सिल्क स्मिता की मौत

सिल्क स्मिता ने जब अपने ससुराल और परिवार वालों से मुंह फेर लिया तो उनके कई सारे दुश्मन हो गए थे. फिल्मों के दौरान स्मिता के कई अफेयर्स भी रहे लेकिन उनका शॉर्ट टैंपर्ड वाला नेचर हर रिश्ता तुड़वा देता था. 22 सितंबर 1996 को सिल्क स्मिता का शव चेन्नई के एक होटल रूम में पाया गया था. जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि उस रूम में वो अपनी दोस्त अनुराधा का इंतजार कर रही थीं.

अनुराधा ने पुलिस को बताया था कि स्मिता का उन्हें फोन आया था और वो कुछ बात शेयर करना चाहती थीं. चेन्नई में स्मिता किसी फिल्म की शूटिंग करने के बाद अनुराधा से अपने होटल रूम में मिलने वाली थीं. वो बात क्या थी, ये आज तक राज रह गई. चेन्नई पुलिस के मुताबिक, सिल्क स्मिता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया था कि उनकी मौत ढेर सारी शराब पीने से हुई है. पुलिस ने बताया था कि उन्हें उस रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला था. हालांकि, पुलिस अभी भी इस केस को सुलझा नहीं पाई है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के नाम पर हुई ठगी, प्रोडक्शन हाउस में काम दिलाने को लेकर दिया गया झांसा, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 1 बजे तक 13 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 1 बजे तक 13 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan X Review: ‘जना नायकन’ के दीवाने हुए लोग, विजय की एंट्री सीन पर बजी सीटियां, लोग बोले-'मास कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म'
‘जन नायकन’ एक्स रिव्यू: विजय की एंट्री सीन पर बजी सीटियां, लोग बोले-'मास कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म'
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget