एक्सप्लोरर

750 फ़िल्में और पद्म श्री से नवाजे गए एक्टर श्रीनिवास राव का हुआ निधन, गम में डूबे फैंस

Kota Srinivasa Rao Death: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है. एक्टर ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांसें ली. उनकी मौत से एक्टर के फैंस को गहरा सदमा लगा है.

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव ने 83 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से पूरी साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. जानकारी के अनुसार एक्टर लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्होंने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया.

एक्टर के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कोटा श्रीनिवास के निधन के बाद आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया. उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा कि, 'अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है. उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है. 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की और जनता की सेवा की. मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.'

श्रीनिवास ने किया था 750 फिल्मों में काम किया

बता दें कि कोटा श्रीनिवास राव साउथ फिल्मों का पॉपुलर नाम थे. उन्होंने साल 1978 में एक्टिंग में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म 'प्राणम खरीदु' थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने 40 साल के लंबे करिरय में करीब 750 में शानदार काम किया. एक्टर के निधन से उनके फैंस का दिल टूट गया है. हर कोई उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहा है.

पद्म श्री से नवाजे गए थे श्रीनिवास राव

श्रीनिवास राव ने फिल्मों में विलेन से लेकर कॉमेडियन तक हर तरह के किरदार किए और लोगों का खूब दिल जीता था. साल 2015 में एक्टर को पद्म श्री से नवाजा गया था. एक्टर तेलुगु के अलावा हिंदी, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुके थे.

कब होगा श्रीनिवास का अंतिम संस्कार?

बताया जा रहा है कि श्रीनिवास राव का अंतिम संस्कार आज ही यानि रविवार दोपहर को किया जाएगा. इससे पहले उनके फैंस और साउथ हस्तियां एक्टर को श्रद्धांजलि दे रही हैं.

ये भी पढ़ें -

किसी ने कहा दुनिया को अलविदा, तो कोई बना सुपरस्टार, देखिए अब कहां हैं ‘क्योंकि..’ के ये किरदार

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget