एक्सप्लोरर

Raayan BO Collection Day 2: धनुष की 'रायन' ने पहले दिन किया बंपर कलेक्शन, दूसरे दिन भी लाई तूफान, जानें दो दिनों की कमाई

Raayan BO Collection Day 2: धनुष के करियर की 50वीं फिल्म का 2 दिनों का कलेक्शन देखकर लग रहा है कि फिल्म बहुत जल्द कमाई का अर्धशतक भी पूरा करने वाली है. जानिए फिल्म की दूसरे दिन की कमाई.

Raayan BO Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार धनुष को जितना फेम साउथ दर्शकों के बीच मिला है, उतना ही पसंद उन्हें हिंदी बेल्ट के दर्शक भी करते हैं. शमिताभ और रांझणा जैसी हिंदी फिल्मों में दिख चुके धनुष की एक और एक्शन फिल्म 'रायन' सिनेमाघरों में 26 जुलाई को आ चुकी है. 

फिल्म ने आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है.'कल्कि', 'बैड न्यूज' और 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' जैसी बड़ी फिल्में थिएटर में होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन की कमाई में झंडे गाड़ दिए हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दो दिनों में कितनी कमाई की है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

'रायन' का दो दिनों का कलेक्शन
सैक्निल्क के मुताबिक, धनुष की फिल्म ने पहले दिन 13.65 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म की कमाई से जुड़े दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. फिल्म ने 10:40 बजे तक 13.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.5 करोड़ हो चुका है.

हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. फाइनल आंकड़े आने तक फिल्म की कमाई में और इजाफा हो सकता है. बता दें कि धनुष का बर्थडे 28 जुलाई को है. ऐसे में फिल्म का शुरुआती कलेक्शन बताता है कि धनुष को रविवार के दिन उनके बर्थडे का तोहफा जरूर मिलने वाला है.

'रायन' कई मामलों में है खास
ये फिल्म धनुष के करियर की 50वीं फिल्म है. फिल्म में एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा. फिल्म देखकर बाहर निकले दर्शकों ने भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. कमाल की बात ये है कि इस फिल्म का डायरेक्शन भी धनुष ने ही किया है. कुल मिलाकर धनुष ने जिस फिल्म से अपने करियर का अर्धशतक पूरा किया है उस फिल्म का शुरुआती कलेक्शन देखकर लग रहा है कि कलेक्शन के मामले में भी ये बहुत जल्द अर्धशतक पूरा कर लेगी.

'रायन' की स्टारकास्ट
फिल्म में धनुष के अलावा एसजे सूर्या, संदीप किशन, कालिदास जयराम, अपर्णा बालमुरली और तुषारा विजयन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी गैंगस्टर पर बेस्ड है. वहीं फिल्म का म्यूजिक ऑस्टर अवॉर्ड विनर एआर रहमान ने दिया है. जिससे फिल्म का जादू और ज्यादा बढ़ गया है. 

और पढ़ें: Tusshar Kapoor की इकलौती फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर की थी खूब कमाई, फिर नहीं आया ऐसा मौका, जानें फिल्म का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्स देवर अखिल अक्किनेनी को सामंथा ने दी शुभकामनाएं, फिल्म 'लेनिन' को बताया ब्लॉकबस्टर
एक्स देवर अखिल अक्किनेनी को सामंथा ने दी शुभकामनाएं, फिल्म 'लेनिन' को बताया ब्लॉकबस्टर
बर्थडे पर राघव जुयाल को मिला खास तोहफा, 'द पैराडाइज' से सामने आया 'विक्रम मालिक' का दमदार पोस्टर
बर्थडे पर राघव जुयाल को मिला खास तोहफा, 'द पैराडाइज' से सामने आया 'विक्रम मालिक' का दमदार पोस्टर
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Jana Nayagan Release: थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget