एक्सप्लोरर

क्या आपमें भी है स्टोरी टेलिंग का हुनर? लिखते हैं फिल्म के लिए कहानी? तो प्रभास दे रहे हैं बड़ा मौका, जानें क्या है प्रॉसेस

The Script Craft Website: प्रभास ने राइटर्स को सपोर्ट करने के लिए 'द स्क्रिप्ट क्राफ्ट' नाम की वेबसाइट लॉन्च की है. इस साइट पर कोई भी अपनी कहानी और आइडियाज भेज सकते हैं.

Prabhas Launched The Script Craft Website: अगर आपको भी लगता है कि आप फिल्मों के लिए कहानियां लिख सकते हैं. आपमें स्टोरी टेलिंग का हुनर है तो सुपरस्टार प्रभास बड़ा मौका लेकर आए हैं. प्रभास ने ऐसे टैलेंटेड लोगों के लिए वेबसाइट लॉन्च की है.

राइटर्स को सपोर्ट और प्रोत्साहन देने के लिए 'द स्क्रिप्ट क्राफ्ट' नाम की वेबसाइट लॉन्च की गई है. यहां पर राइटर्स अपनी कहानी के आइडियाज शेयर कर सकेंगे और अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन कर सकेंगे. साथ ही बड़े दर्शक वर्ग तक अपनी पहुंच बना सकेंगे.

प्रभास ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर 'द स्क्रिप्ट क्राफ्ट' की दी जानकारी
प्रभास ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर 'द स्क्रिप्ट क्राफ्ट'  के लॉन्च की जानकारी दी. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा," दुनिया को प्रेरित करें, जहां लेखक अपने शब्दों को जीवंत करते हैं और दर्शक वास्तविकता को आकार देने के लिए वोट करते हैं. मूवमेंट को जॉइन करें, द स्क्रीप्ट क्राफ्ट टीम को शुभकामनाएँ!" 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

वेबसाइट पर भेज सकते हैं अपनी कहानी
द स्क्रिप्ट क्राफ्ट पर राइटर अपनी कहानी के आईडिया को 250 शब्दों के सारांश में भेज सकते हैं. दर्शक फिर आइडियाज को पढ़ सकते है और रेट कर सकते हैं, और जो सबसे ज्यादा पॉपुलर कहानियां होगी, वो टॉप पर आ जाएगी. इसमें फीडबैक सिस्टम में कमेंट्स के बजाय रेटिंग्स का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे एक सकारात्मक माहौल बनता है, जो राइटर्स को अपने आइडियाज के लिए आत्मविश्वास और समर्थन देता है.

द स्क्रिप्ट क्राफ्ट ने  स्पेशल कांटेस्ट किया शुरू
इसके लॉन्च का जश्न मनाने के लिए, द स्क्रिप्ट क्राफ्ट ने एक स्पेशल कांटेस्ट शुरू किया है, जिसका नाम है "अपने पसंदीदा हीरो की कल्पना सुपरपावर के साथ करें!"

राइटर्स को 3,500 शब्दों तक की कहानी भेजने के लिए इनवाइट किया गया है, जिसमें उन्हें एक सुपरहीरो के रूप में सोचना है. आख़िर में, एक राइटर को दर्शकों की पसंद के आधार पर चुना जाएगा, जिसे एक रियल प्रोजेक्ट पर असिस्टेंट राइटर या असिस्टेंट बनने का खास मौका मिलेगा-ये एक कीमती अनुभव है, जो नए राइटर्स को हाइलाइट करेगा. 

ऑडियोबुक फीचर लाने की भी हो रही तैयारी
इसके अलावा, स्क्रिप्ट क्राफ्ट एक ऑडियोबुक फीचर पेश करने की योजना बना रहा है, जो एरोटर्ड को अपनी कहानियों को इमर्सिव ऑडियो अनुभवों में बदलने की अनुमति देगा. यह पहल राइटर्स को उन लिसनर तक पहुंचने में मदद करेगी जो ऑडियो स्टोरीटेलिंग को पसंद करते हैं. 

प्रभास का द स्क्रिप्ट क्राफ्ट के साथ जुड़ना यह दर्शाता है कि वे राइटर्स के लिए एक पॉजिटिव और सपोर्टिव माहौल बनाने के लिए कितने समर्पित हैं, ताकि वे अनोखी कहानियों का विकास कर सकें. द स्क्रिप्ट क्राफ्ट उनकी इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो कहानी सुनाने की कला को महत्व देता है और राइटर्स को सपोर्ट करता है. 

प्रभास वर्क फ्रंट
वहीं प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कई शानदार प्रोजेक्ट हैं. वे  द राजा साब, सलार: पार्ट 2 - शौर्यंगा पर्वम, कल्कि 2 और हनु राघवपुडी के साथ एक अन टाइटल प्रोजेक्ट में नजर आएंगें. 

ये भी पढ़ें:-Singham Again Box Office Collection Day 5: ‘सिंघम अगेन’ 5वें दिन 150 करोड़ के हुई पार, बजट वसूलने से रह गई बस इतनी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gatta Kusthi 2 BO Collection Day 1: 'अल्फा' की रिलीज के बीच तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
'अल्फा' की रिलीज के बीच तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'अल्फा' ने मारी बाजी, 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, 'मैं वापस आऊंगा' का जादू बरकरार, जानें-कलेक्शन
फ्राइडे को 'अल्फा' ने मारी बाजी, 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें-कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 'जन नायकन' पायरेसी केस में दो आरोपियों की जमानत खारिज
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 'जन नायकन' पायरेसी केस में दो आरोपियों की जमानत खारिज
Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget