एक्सप्लोरर

जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं मलयालम एक्टर राजेश केशव, स्टेज पर आया कार्डियक अरेस्ट

Rajesh Keshav Cardiac Arrest: मलयालम एक्टर राजेश केशव की हालत बहुत खराब है. वो अचानक स्टेज पर बेहोश हो गए थे. जिसके बाद डॉक्टर ने कंफर्म किया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है.

मशहूर मलयालम एक्टर राजेश केशव के फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. राजेश एक पब्लिक इवेंट में गए थे दहां पर स्टेज पर ही बेहोश हो गए. जब उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने कंफर्म किया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है. 47 साल के राजेश केशव के लिए उनके फैंस दुआ कर रहे हैं.

वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश केशव को जैसे ही अस्पताल लेकर पहुंचे तो उनकी जांच शुरू हो गई. जिसमें कार्डियक अरेस्ट होने की बात सामने आई है. डॉक्टर्स ने राजेश की तुरंत एंजियोप्लास्टी कर दी है और अब उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. अगले 72 घंटों के बाद ही उनकी रिकवरी को लेकर कुछ कहा जा सकता है. उनकी हालत फिलहाल गंभीर है.

प्रताप जयलक्ष्मी ने दिया हेल्थ अपडेट
राजेश केशव की हेल्थ को लेकर डायरेक्टर प्रताप जयलक्ष्मी ने पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने राजेश के बारे में फैंस को जानकारी दी है. उन्होंने लिखा- 'हमारे प्यारे राजेश, वो शख्स जिसने कभी हर थिएटर पर जिंदगी की रोशनी बिखेरी थी, अब खामोश पड़ा है, बस एक मशीन की मदद से सांस ले रहा है. रविवार की रात, क्राउन प्लाजा में जयकारों और रोशनी के बीच, किस्मत ने उसे नीचे गिरा दिया. डॉक्टरों का कहना है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था और तब से उसने अपनी आंखें नहीं खोली हैं. लेकिन हम राजेश को जानते हैं, वो उदास रहने वालों में से नहीं है. ये वही रूह है जिसने हमें हंसाया, खुश किया और नचाया, वही धड़कन जिसने भीड़ को जिंदा रखा. वो किसी अस्पताल के बिस्तर का नहीं है, वो मंच पर है, हमारी जिंदगी में है, हमारी हंसी में है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prathap Jayalekshmi (@tauriantalks)

फैंस से की ये अपील

प्रताप जयलक्ष्मी ने अपने पोस्ट में फैंस से प्रार्थना करने के लिए अपील की है. उन्होंने आगे लिखा- 'अब उसे सिर्फ दवा की नहीं, बल्कि हमारे प्यार और प्रार्थनाओं की भी जरूरत है. अगर हम उसे अपने दिल में विश्वास के साथ थामे रखें, तो वह फिर से उठ खड़ा होगा. उसे उठना ही होगा. क्योंकि राजेश जैसा इंसान शो के बीच में कभी नहीं जा सकता.'

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान के घर पधारे गणपति बप्पा, करीना कपूर बोलीं- मेरे बच्चे बढ़ा रहे RK फैमिली की परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan Cast Fees: 'जन नायकन' के लिए थलापति विजय ने वसूले करोड़ों, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े के हाथ लगी इतनी रकम
'जन नायकन' के लिए थलापति विजय ने वसूले करोड़ों, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े के हाथ लगी इतनी रकम
प्रकाश राज से सीएम विजय तक, छात्रों के सपोर्ट में खुलकर बोले ये साउथ सितारे, सरकार से की मांग
प्रकाश राज से सीएम विजय तक, छात्रों के सपोर्ट में खुलकर बोले ये साउथ सितारे, सरकार से की मांग

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget