एक्सप्लोरर

30 करोड़ की फिल्म ने 'वॉर 2', 'कुली' से 'परम सुंदरी' तक की बजा दी बैंड! बॉक्स ऑफिस पर कर रही बंपर कमाई

Lokah Chapter 1 Chandra Box Office Collection: मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. कलेक्शन में दुलकर सलमान की फिल्म 'वॉर 2', 'कुली' और 'परम सुंदरी' को पछाड़ रही है.

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस समय एक्शन से लेकर रोमांटिक फिल्में तक मौजूद हैं. ऋतिक रोशन की 'वॉर 2', रजनीकांत की 'कुली' से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की 'परम सुंदरी' तक बड़े पर्दे पर लगी है. लेकिन इन तमाम फिल्मों को पछाड़ छोटे बजट की मलयालम फिल्म बंपर कमाई कर रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है और हर रोज करोड़ों का कलेक्शन कर रही है.

ये फिल्म है कल्याणी प्रियदर्शन की फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' है. दुलकर सलमान के प्रोडक्शन हाउस वेफरर फिल्म्स के बैनर तले बनी ये फिल्म 28 अगस्त 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी स्लो थी, लेकिन फर्स्ट वीकेंड के बाद से 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' के कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा हुआ और ये अब तक जमकर नोट छाप रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)


'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • सैकनिल्क के मुताबिक 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
  • दूसरे दिन फिल्म ने 4 करोड़ और तीसरे दिन 7.6 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
  • 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' ने चौथे दिन 10.1 करोड़ और पांचवें दिन 7.2 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
  • अब फिल्म के छठे दिन के भी शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं.
  • 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' ने अब तक (रात 11 बजे तक) 7.35 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. 
  • घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 38.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

'कुली', 'वॉर 2' और 'परम सुंदरी' को पछाड़ रही 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा'
'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' कलेक्शन के मामले में 'वॉर 2', 'कुली' और 'परम सुंदरी' तक को मात दे रही है. जहां छठे दिन दुलकर सलमान की फिल्म ने 7.35 करोड़ रुपए कमाए हैं, तो वहीं 'वॉर 2' सिर्फ 65 लाख, 'कुली' 1.10 करोड़ और 'परम सुंदरी' 4.25 करोड़ रुपए में ही सिमट गई है.

'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' की बजट और स्टार कास्ट

  • कई रिपोर्ट्स के मुताबिक 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' का बजट महज 30 करोड़ रुपए है.
  • डोमिनिक अरुण के डायरेक्शन में बनी फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन के अलावा नसलेन के. गफूर और सैंडी मास्टर भी अहम रोल में हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिरंजीवी से लेकर नागा चैतन्य तक, बंदला गणेश की बेटी की शादी में सजी साउथ सितारों की महफिल
चिरंजीवी से लेकर नागा चैतन्य तक, बंदला गणेश की बेटी की शादी में सजी साउथ सितारों की महफिल
इंटीमेट सीन पर 'टॉक्सिक' स्टार यश की पत्नी राधिका को होती है परेशानी? एक्टर ने खुद बताया सच
इंटीमेट सीन पर 'टॉक्सिक' स्टार यश की पत्नी राधिका को होती है परेशानी? एक्टर ने खुद बताया सच
'धुरंधर 2' से टक्कर को लेकर डरे थे यश? 'टॉक्सिक' स्टार ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' से टक्कर को लेकर डरे थे यश? 'टॉक्सिक' स्टार ने बताई सच्चाई
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget