एक्सप्लोरर

ग्रैंड वॉर सीक्वेंस से भरपूर होगा 'कंतारा- चैप्टर 1' का क्लाइमैक्स, 3 महीने में पूरी होगी सीन की शूटिंग

Kantara Chapter 1 Climax: 'कंतारा: चैप्टर 1' की अनाउंसमेंट कर दी, जिसने फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट भर दी. अब खबर है कि फिल्म के लिए एक बड़े पैमाने पर वॉर सीक्वेंस की शूटिंग चल रही है.

Kantara Chapter 1 Climax: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा को दुनियाभर में जबरदस्त कामयाबी मिली. फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले, जहां क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने इसके दमदार एक्शन, दिलचस्प कहानी और ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की. उनकी एक्टिंग ने हर सीन को यादगार बना दिया इसके बाद मेकर्स ने 'कंतारा: चैप्टर 1' की अनाउंसमेंट कर दी, जिसने फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट भर दी.

''कंतारा: चैप्टर 1'' के पोस्टर्स ने पहले ही ऑडियंस को इसके रिलीज के लिए बांधे रखा है और मेकर्स इसे ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहै. इस समय एक बड़े पैमाने पर वॉर सीक्वेंस की शूटिंग चल रही है, जिसमें कई इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट और भारी-भरकम क्रू शामिल है.

बड़े लेवल पर शूट हो रहा वॉर सीक्वेंस 
एक इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, 'होम्बले फिल्म्स इस समय 'कंतारा: चैप्टर 1' के लिए एक बड़े लेवल का वॉर सीक्वेंस शूट कर रही है. प्रोडक्शन हाउस ने इसके लिए एक बड़े क्रू और कई इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट्स के साथ काम किया है. ये वॉर सीक्वेंस कुछ ऐसा होगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया है.' ऐसा लगता है कि मेकर्स अपनी लिमिट्स से आगे बढ़कर काम कर रहे हैं, क्योंकि इस सीक्वेंस का स्केल फिल्म को एक नए लेवल पर ले जाने वाला है.

कर्नाटक के कदंबा काल में सेट है फिल्म
'कंतारा: चैप्टर 1' बेहद भव्य होने वाला है. ये फिल्म कर्नाटक के कदंबा काल में सेट है. कदंबा कर्नाटक के कुछ हिस्सों के प्रमुख शासक थे और इस क्षेत्र की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में उनका बड़ा हाथ था. कदंबा काल को भारतीय इतिहास का गोल्डन पीरियड माना जाता है, जो अपनी समृद्धि और भा जाने वाली खूबसूरती के लिए जाना जाता है.

ऋषभ शेट्टी ने कालारीपयट्टू की ट्रेनिंग ली
'कंतारा: चैप्टर 1' के लिए ऋषभ शेट्टी ने कालारीपयट्टू की ट्रेनिंग ली है. इसे दुनिया के सबसे पुराने और साइंटिफिक मार्शल आर्ट्स में से एक माना जाता है, जो केरल से निकला था. एक्टर ने खुद को इस मार्शल आर्ट में परफेक्ट करने के लिए एक साल तक कड़ी मेहनत करने के साथ लगातार ट्रेनिंग ली है.

'कंतारा' के बारे में
'कंतारा' ने हमें कोला उत्सव से परिचित कराया, जिसे भूमता कोला, दैवा कोला या नेमोत्सव भी कहा जाता है. ये भारत के तूलू भाषी इलाकों में आत्माओं और देवी-देवताओं की पूजा और नृत्य प्रदर्शन का एक रिवाज है. फिल्म ने कोला उत्सव की दुनिया को स्क्रीन पर ऐसा दिखाया, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. खासकर, फिल्म के आखिरी 20 मिनट सच में एतिहासिक थे. इस उत्सव को देखना एक जादुई अनुभव था.

इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स लगातार ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही है. उनके पास 'कंतारा: चैप्टर 1', सालार: पार्ट 2 – शौर्यांगा पर्वम जैसी रोमांचक फिल्में लाइनअप में हैं.

ये भी पढ़ें: दुआ लीपा की सुरक्षा में भारी चूक, सिंगर के बेडरूम तक जा पहुंचे फैंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
The Paradise Teaser: 'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा' और 'केजीएफ' का भी है बाप
'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा' और 'केजीएफ' का भी है बाप
Box office: 'जन नायकन' के बीच इस तमिल फिल्म का धमाका, बनाया ये रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'जन नायकन' के बीच इस तमिल फिल्म का धमाका, बनाया ये रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget