एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD BO Collection Day 7: 400 करोड़ के करीब पहुंची प्रभास की 'कल्कि', अपनी ही इस फिल्म का तोड़ दिया रिकॉर्ड

Kalki 2898 AD BO Collection: प्रभास की कल्कि 2898 एडी का जलवा बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है. फिल्म ने सात दिन में इतना कलेक्शन कर लिया है.

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 7: प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी जब से रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. लोग इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं. रिव्यू के साथ फिल्म का कलेक्शन भी शानदार चल रहा है जिसकी वजह से लोग अभी भी इसे देखने के लिए दीवाने हैं. प्रभास की साई-फाई फिल्म को लेकर दीवानगी उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर समझी जा सकती है. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं और सात दिन में इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म का कलेक्शन ऐसा ही चलता रहा तो ये जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी. 

कल्कि 2898 एडी को मिक्स रिव्यू मिले हैं लेकिन फिर भी इसकी धूम देखने लायक है. ये फिल्म सबसे ज्यादा तेलुगू और हिंदी भाषा में कमाई कर रही है. हिंदी में तो ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. आइए आपको फिल्म के सात दिनों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

  • कल्कि 2898 एडी एकदम सही रफ्तार से कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 23.2 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसमें तेलुगू में 9.5 करोड़, तमिल 1 करोड़, हिंदी 11.5 करोड़ कन्नड़ 0.2 करोड़ और मलयालम 1 करोड़ है.
  • 7 दिनों के कलेक्शन के बाद फिल्म का टोटल 393.4 करोड़ हो गया है. फिल्म 7 दिनों में 400 करोड़ के करीब पहुंच गई है. उम्मीद है वीकेंड पर ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
  • कल्कि 2898 एडी के तेलुगू वर्जन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 202.8 करोड़, हिंदी 152.5 करोड़, तमिल 22.1 करोड़, कन्नड़ 2.6 करोड़ और मलयालम ने 13.4 करोड़ का बिजनेस किया है.

साहो का तोड़ा रिकॉर्ड
प्रभास की कल्कि 2898 एडी ने अपनी ही फिल्म साहो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साहो ने सात दिन में सिर्फ 265.65 करोड़ का कलेक्शन किया था और वहीं कल्कि 393 करोड़ कमा चुकी है. साहो की बात करें तो फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आईं थीं.

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha अपनी ही फिल्म के सीक्वल से आउट, किसने दिया जोरदार झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिरंजीवी से लेकर नागा चैतन्य तक, बंदला गणेश की बेटी की शादी में सजी साउथ सितारों की महफिल
चिरंजीवी से लेकर नागा चैतन्य तक, बंदला गणेश की बेटी की शादी में सजी साउथ सितारों की महफिल
इंटीमेट सीन पर 'टॉक्सिक' स्टार यश की पत्नी राधिका को होती है परेशानी? एक्टर ने खुद बताया सच
इंटीमेट सीन पर 'टॉक्सिक' स्टार यश की पत्नी राधिका को होती है परेशानी? एक्टर ने खुद बताया सच
'धुरंधर 2' से टक्कर को लेकर डरे थे यश? 'टॉक्सिक' स्टार ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' से टक्कर को लेकर डरे थे यश? 'टॉक्सिक' स्टार ने बताई सच्चाई
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget