एक्सप्लोरर

Jailer Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की 'जेलर' दुनिया भर में 300 करोड़ के हुई पार, चौथे दिन का कलेक्शन भी रहा शानदार

Jailer Box Office Collection Day 4: रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' अपने ओपनिंग डे से शानदार कारोबार कर रही है. फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.

Jailer Box Office Collection Day 4: सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी एक्शन एंटरटेनर भारत में 150 करोड़ रुपये की कमाई को पार करने के लिए पूरी तरह तैयार है और अब दुनिया भर में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 

इससे ये तो  साबित हो गया है कि रजनीकांत अभी भी बॉक्स ऑफिस के किंग बने हुए हैं. वहीं स्वतंत्रता दिवस नजदीक होने के कारण फिल्म के कलेक्शन में और उछाल आने की पूरी उम्मीद है. चलिए यहां जानते हैं 'जेलर' ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है.

'जेलर' ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है?
रजनीकांत की 'जेलर' 10 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. महज चार दिनों में फिल्म ने भारत में 146.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं फिल्म के इंडिया में डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो

  • जेलर ने पहले दिन 48.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया.
  • रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को जेलर ने 25.75 करोड़ रुपये कमाए
  • शनिवार को तीसरे दिन जेलर का कलेक्शन 34.3 करोड़ रुपये रहा
  • ट्रेड एग्रीगेटर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक,  चौथे दिन फिल्म ने 38 करोड़ रुपये की कमाई की
  • इसी के साथ रजनीकात स्टारर लेटेस्ट फिल्म का ग्रॉस इंडियन कलेक्शन 146.40 करोड़ रुपये हो गया है.

'जेलर' स्टार कास्ट
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित, 'जेलर' एक कमर्शियल एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में हैं. फिल्म में विनायकन, राम्या कृष्णन और वसंत रवि भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने धमाकेदार कैमियो किया है. सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'जेलर' का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. सिनेमैटोग्राफर विजय कार्तिक कन्नन ने की है.

ये भी पढ़ें:-Gadar 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स पर Sunny Deol ने उड़ाया गर्दा, 'गदर 2' की बंपर कमाई से Pathaan, बाहुबली सबका रिकॉर्ड टूटा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' का बवंडर, तोड़े 'कॉकटेल 2' समेत 10 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड
'जन नायकन' का बवंडर, तोड़े 'कॉकटेल 2' समेत 10 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड
Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' की चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, 32 करोड़ किया कलेक्शन
'जन नायकन' की चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, 32 करोड़ किया कलेक्शन
सुपरस्टार रजनीकांत के जीवन पर बनेगी बायोपिक? खुद अपनी कहानी लिख रहे हैं एक्टर
सुपरस्टार रजनीकांत के जीवन पर बनेगी बायोपिक? खुद अपनी कहानी लिख रहे हैं एक्टर
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget