एक्सप्लोरर

Good Bad Ugly OTT Release: ओटीटी पर इस दिन आ रही 'गुड बैड अग्ली', जानें कहां देख सकेंगे अजित कुमार की शानदार फिल्म

Good Bad Ugly OTT Release: पर्दे पर आने के अब एक महीने से भी कम समय बाद 'गुड बैड अग्ली' ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. अजित कुमार की ये फिल्म ओटीटी पर पांच भाषाओं में अवेलेबल होगी.

Good Bad Ugly OTT Release Date: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. सुपरस्टार की ये तमिल फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. पर्दे पर आने के अब एक महीने से भी कम समय बाद 'गुड बैड अग्ली' ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है.

'गुड बैड अग्ली' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. खास बात ये है कि 'गुड बैड अग्ली' थिएटर्स में सिर्फ तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी, लेकिन ओटीटी पर ये पांच भाषाओं में अवेलेबल होगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

'गुड बैड अग्ली' की ओटीटी रिलीज डेट (Good Bad Ugly OTT Release Date)
नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर 'गुड बैड अग्ली' का पोस्टर पोस्ट करते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट शेयर की है. अजित कुमार की फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए प्लेटफॉर्म ने लिखा है- 'वो अच्छा बनना छोड़ चुका है. वो अब बुरा बनने जा रहा है और चीजें बदसूरत होने वाली हैं. नेटफ्लिक्स पर 'गुड बैड अग्ली' देखें, 8 मई को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.'

कितने करोड़ में ओटीटी पर बिकी 'गुड बैड अग्ली'? (Good Bad Ugly OTT Deal Price)
'गुड बैड अग्ली' के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने बेहद मोटी रकम अदा करके वसूल किए हैं. 123telugu.com की मानें तो अजित कुमार की इस फिल्म को प्लेटफॉर्म ने 95 करोड़ रुपए में खरीदा है. इसी के साथ ये अजित कुमार के करियर की दूसरी सबसे महंगी ओटीटी डील साबित हुई है. पहले नंबर पर अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची है, जो इसी साल रिलीज हुई थी. इस फिल्म के राइट्स भी नेटफ्लिक्स ने ही खरीदे थे जिसके लिए प्लेटफॉर्म ने मेकर्स को 100 करोड़ रुपए चुकाए थे.

'गुड बैड अग्ली' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Good Bad Ugly Box Office Collection)
'गुड बैड अग्ली' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. सैकनिल्क की मानें तो महज 20 दिन में ही फिल्म ने भारत में 152.2 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 245 करोड़ रुपए का कारोबार किया था और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

ये भी पढ़ें: 17 साल बाद साउथ फिल्म की रीमेक मे साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, जानें कब होगी रिलीज

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 5 फिल्में मचा रही धमाका, सनी, इमरान और सूर्या में से कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 5 फिल्में मचा रही धमाका, कौन मारेगा बाजी?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget