एक्सप्लोरर

जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें 'पुष्पा 2' एक्टर ने क्या-क्या कहा

Allu Arjun Press Conference: जेल से बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की. इस दौरान वे भगदड़ में हुई महिला की मौत और अपने जेल जाने को लेकर खुलकर बात करते नजर आए.

Allu Arjun Press Conference: पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं. सुपरस्टार आज सुबह ही हवालात से बेल पर बाहर आए हैं. जेल से निकलते ही वे पहले गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे थे, फिर उन्होंने मीडिया से बात की थी. इसके बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जिसमें वे संध्या थिएटर के बाहर मची भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले और अपने जेल जाने को लेकर खुलकर बात की है.

अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनका भगदड़ मामले से कोई ताल्लुक नहीं है. एक्टर ने इस घटना पर शोक जताया है और कहा है कि वे हर तरह से पीड़ित परिवार की मदद करेंगे. उन्होंने बहुत जल्द मृतिका के परिवार से मिलने जाएंगे. वे कानून का सम्मान करते हैं और वे इस मामले में हर तरह से कानून का सहयोग करेंगे.

'हादसे का मुझसे कोई सीधा संबंध नहीं है'
अल्लू अर्जुन ने कहा- 'हमें परिवार के लिए बेहद दुख है. मैं पर्सनली हर संभव तरीके से उनकी मदद करने के लिए मौजूद रहूंगा, मैं अपने परिवार के साथ थिएटर के अंदर फिल्म देख रहा था और बाहर हादसा हो गया. इसका मुझसे कोई सीधा संबंध नहीं है. ये पूरी तरह से आकस्मिक और अनजाने में हुआ. मैं पिछले 20 सालों से उसी थिएटर में जा रहा हूं और मैं 30 से अधिक बार उसी स्थान पर जा चुका हूं, इससे पहले कभी इस तरह का हादसा नहीं हुआ. मुझे अपने कमेंट सेफ रखने चाहिए क्योंकि मैं ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहता जिससे मामले से छेड़छाड़ हो.'

क्यों जेल गए थे अल्लू अर्जुन?
बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. अल्लू अर्जुन भी स्क्रीनिंग में पहुंचे थे और ऐसे में एक्टर को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ गई थी. इस भगदड़ में एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई थी. इसी मामले को लेकर अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज कराया गया था. 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में एक्टर को गिरफ्तार किया था.

4 हफ्ते की अंतरिम जमानत पर पुष्पा 2 एक्टर
गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को नामपल्ली अदालत में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया था. वहीं तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक्टर को 4 हफ्ते की बेल दे दी. लेकिन तकनीकी खराबी के चलते बेल का आदेश थाने नहीं पहुंच सका और सुपरस्टार को जेल में ही रात गुजारनी पड़ी थी. वे आज सुबह ही जेल से बाहर आए हैं. 

ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने जेल से रिहा होने के बाद दिया पहला बयान, कहा- 'जान को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकते'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्थडे पर राघव जुयाल को मिला खास तोहफा, 'द पैराडाइज' से सामने आया 'विक्रम मालिक' का दमदार पोस्टर
बर्थडे पर राघव जुयाल को मिला खास तोहफा, 'द पैराडाइज' से सामने आया 'विक्रम मालिक' का दमदार पोस्टर
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Jana Nayagan Release: थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
इंडिया की पहली फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइटर बनीं रश्मिका मंदाना, 'मैसा' के लिए पानी में 20 घंटे की शूटिंग
इंडिया की पहली फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइटर बनीं रश्मिका मंदाना, 'मैसा' के लिए पानी में 20 घंटे की शूटिंग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget