एक्सप्लोरर

Salaar Trailer: 'सालार' के टीजर के बाद अब मेकर्स ने फैंस को दी एक और खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा प्रभास की फिल्म का ट्रेलर

Salaar Trailer: प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था. वहीं टीजर को मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

Salaar Trailer Release Date:  प्रभास और प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म 'सालार' को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. पहले भाग का नाम ‘सालार सीजफायर’ है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीज़र रिलीज किया था. वहीं टीजर को फैंस के मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. चलिए जानते हैं ‘सालार का ट्रेलर कब आएगा?

सालारका ट्रेलर कब होगा रिलीज?
‘सालार’ के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर अगस्त में रिलीज करने की प्लानिंग की है. इस बड़ी अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस खुश हो गए हैं. वहीं फिल्म के मेकर होम्बले फिल्म्स ने ‘सालार’ टीज़र को इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीज़र बनाने के लिए फैंस को थैंक्यू दिया और एक नोट भी शेयर किया है.

मेकर्स ने टीजर पंसद करने के लिए फैंस का किया थैंक्यू
नोट में लिखा है, “अगस्त के एंड के लिए अपने कैलेंडर को मार्क कर लें क्योंकि हम मोस्ट अवेटेड ट्रेलर लाने की तैयारी कर रहे हैं जो इंडियन सिनेमा की भव्यता को दिखाएगा. एक यादगार एक्सपीरियंस के लिए तैयार हो जाइए  क्योंकि बड़ी चीज़ें आपका इंतजार कर रही हैं. ज्यादा अपडेट के लिए बने रहें और उस भव्यता को देखने के लिए तैयार रहें जिसका इंतजार है. आइए, मिलकर इस थ्रिलिंग जर्नी को जारी रखें, इतिहास रचें और इंडियन सिनेमा की पावर का जश्न मनाएं.''

सालार के टीजर ने उड़ाए होश
‘सालार’ का टीजर 7 जुलाई को सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर सोशल मीडिया पर जारी किया गया था और इसे अब तक यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जो एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है. टीज़र में प्रभास को हाई-ऑक्टेन एक्शन और डायलॉग के साथ "मोस्ट वॉयलेंट" शख्स के रूप में दिखाया गया है. इससे यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि ‘सालार’ 'केजीएफ' और प्रशांत नील के यूनिवर्स का हिस्सा हो सकती है. कई फैंस ने कुछ सीन और घटनाओं की ओर इशारा किया है जो सालार का KGF से कनेक्शन दिखाती हैं.

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो श्रुति हासन फिल्म की फीमेल लीड हैं. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में वर्धराज मन्नार की भूमिका निभाएंगे. इसमें जगपति बाबू, मधु गुरुस्वामी और ईश्वरी राव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. 250 करोड़ रुपये के बजट में इस फिल्म को बनाया गया है.

ये भी पढ़ें:-बेटे 'जेहान' के जन्म के 10 दिन बाद ही Gauahar Khan ने कैसे घटा लिया था 10 किलो वजन? एक्ट्रेस ने अब खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget