एक्सप्लोरर

सोनू निगम ने कोरोना संकट के बीच किया रक्त दान, लोगों की मदद के लिए आगे आने की लगाई गुहार

जाने-माने गायक सोनू निगम कोरोना से संक्रमित मरीजों की मदद करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. आज सोनू निगम ने मुम्बई जुहू में लगाये गये रक्त दान शिविर में रक्त दान भी दिया.

कोरोना संकट के बीच जाने-माने गायक सोनू निगम कोरोना से संक्रमित मरीजों की मदद करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. मुम्बई में दौड़ते एम्बुलेंस में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तक के लिए जरूरी ऑक्सीजन कैनिस्टर जुटाने से लेकर तमाम तरह की मदद करने तक सोनू निगम लगातार मदद करने कोशिशों में जुटे हैं. इस बीच, आज सोनू निगम ने मुम्बई जुहू में लगाये गये रक्त दान शिविर में रक्त दान भी दिया.
 
रक्त दान करने के बाद एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए सोनू निगम ने कहा, "डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद एक महीने तक रक्त दान करना सेहत के लिए ठीक नहीं है. ऐसे में मुझे लगता है कि आगे चलकर बड़े पैमाने पर खून की कमी का संकट हो जाएगा. मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे वैक्सीन लगवाने से पहले ही रक्त दान करें ताकि आगे चलकर अस्पतालों को रक्त की कमी से जूझना न पड़े. यही वजह है कि मैं यहां रक्त दान कर लोगों को प्रेरित करने आया हूं."

सोनू निगम ने कोरोना संकट के बीच किया रक्त दान, लोगों की मदद के लिए आगे आने की लगाई गुहार
 
सोनू निगम देश के विभिन्न इलाकों से ऑक्सीजन कैनिस्टर भी इकट्ठा कर मुम्बई के तमाम एम्बुलेंस को दान स्वरूप पहुंचा रहे हैं. इस संबंध में सोनू ने कहा, "मरीज के अस्पताल पहुंचने तक उसके जिंदा रहने के लिए अक्सर ऑक्सीजन कैनिस्टर्स बहुत कारगर साबित होते हैं. हर एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं होते हैं. ऐसे में बहुत जरूरी है कि हर एम्बुलेंस ‌में इस तरह के कैनिस्टर हों. हर एम्बुलेंस को इससे लेस करने की कोशिशों में लगा हुआ हूं."

सोनू निगम ने कोरोना संकट के बीच किया रक्त दान, लोगों की मदद के लिए आगे आने की लगाई गुहार
 
देशभर में अस्पताओं में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडेसीविर आदि की कमी पर पूछे गये सवाल पर सोनू निगम ने‌ कहा, "इस देश की आबादी बहुत बड़ी है. ऐसे में इस तरह के संकट का खड़ा हो जाना स्वाभाविक है. ये वक्त किसी भी राजनीतिक दल पर इल्जाम लगाने का नहीं हैं बल्कि हमें यह देखना चाहिए कि हम किस तरह से लोगों की मदद कर उनकी जान बचा सकते हैं."
 
सोनू निगम ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी दी कि पिछले साल दिसंबर में वो भी कोरोना से संक्रमित हो गये थे. उन्होंने कहा, "पैनिक हुए बगैर मैंने खुद पर ध्यान दिया और इससे बाहर आ गया और अब मैं लोगों की मदद करने में जुटा हूं. हो सके तो आप सब भी जरूरतमंद लोगों की मदद कीजिए."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप 'रणबाली', फिर भी तोड़ा रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की नंबर 1 फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप 'रणबाली', फिर भी तोड़ा रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की नंबर 1 फिल्म
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा कपूर, बोलते हुए छलक पड़े आंसू
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा, बोलते हुए छलके आंसू
रिलीज से दो महीने पहले 'किंग' का जलवा, सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्स!
रिलीज से दो महीने पहले 'किंग' का जलवा, सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्स!

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget