लॉकडाउन के बीच स्मृति ईरानी को आई अपने टीवी करियर की याद, वीडियो शेयर कर लिखी ये इमोशनल बात
टीवी एक्ट्रेस से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शायद ही कोई भूल सकता है. इस शो की खासियत थी उसकी शुरुआत. जिसमें टीवी एक्ट्रेस से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी घर के सदस्यों से दर्शकों का परिचय कराती थीं. ये शो और इसके किरदार आज भी लोगों के जहन में ताजा है. स्मृति ईरानी को सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से काफी लोकप्रियता मिली और उनकी एक्टिंग की भी खूब सराहना हुई. केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहा है.
स्टार परिवार के टाइटल सॉन्ग वीडियो को स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'कहानी घर घर की' और कुमकुम सीरियल्स की झलक दिखाई दे रही है. इन सीरियल्स और इसमें एक्टिंग करने वाले कलाकारों ने दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्मृति इरानी ने तुलसी वीरानी का रोल अदा किया था. उन्होंने स्टार परिवार अवॉर्ड्स के लिए बनाए एक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''वह वर्ष 2004 था, राजनीति की राह पर चलने से पहले, जब मुझे लगा कि मेरा एक और परिवार जो हर रात 10.30 बजे मेरा घर आने का धैर्यपूर्वक इंतज़ार करता था. हालांकि वह भले ही काल्पनिक था, लेकिन बहुत अपना था.''
स्मृति ईरानी ने वीडियो में कई पुराने साथी एक्टर्स को टैग भी किया. लोग कमेंट कर सीरियल्स को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस वीडियो को अब तक लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं.
ये भी पढ़ें:
प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण नहीं, ये अभिनेत्री पहनती है 90 लाख रुपये की अंगूठी
ट्विटर पर डायरेक्टर सुजॉय घोष से भिड़ीं तापसी पन्नू, बोलीं- खबरदार जो...
Source: IOCL

























