एक्सप्लोरर

Singer KK Death: मार्केटिंग एग्जक्यूटिव से करियर की शुरुआत, माचिस के गानों से मिली बुलंदी, जानें सुरों के सिकंदर केके का कैसा रहा सफर

Singer KK Passes Away: मशहूर सिंगर केके ने हिंदी समेत 9 भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए थे. उन्होंने हिंदी फिल्मों में 200 से ज्यादा गाने गाए. पढ़ें उनका सफर.

Singer KK Passes Away in Kolkata: जाने माने गायक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ (Krishnakumar Kunnath) का निधन हो गया है. कोलकाता (Kolkata) में एक कॉन्सर्ट के बाद उनकी तबीयक अचानक से बिगड़ गई और वे गिर गए. सिंगर केके (Singer KK) को तुरंत ही पास के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अभी उनकी उम्र महज 53 साल थी जब वो दुनिया को अलविदा कह गए. सिंगर केके ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं.

दिल्ली में जन्मे सिंगर केके (KK) ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए. लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि संगीत में अपना करियर शुरू करने से पहले उन्होंने मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की नौकरी भी की थी. उन्हें Voice of Love भी कहा जाता था. सुरों के सिकंदर केके का जन्म दिल्ली में 1968 में हुआ था.
 
फिल्म 'माचिस' के गानों से मिली बुलंदी

सिंगर केके को फिल्म 'माचिस' के गानों से बुलंदियां मिलीं थी और फिर उन्होंने लौटकर पीछे नहीं देखा. फिल्म माचिस के गाने, छोड़ आए हम..को काफी प्रसिद्धि मिली. 1999 में आई फिल्म 'हम दिल चुके सनम' का गाना, तड़प तड़प के.. तो देश के हर नौजवानों के दिलों पर राज करने लगा अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले KK ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल से की थी.

दिल्ली में पढ़ाई और फिर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की नौकरी

दिल्ली के माउंट मैरी स्कूल में शुरुआती पढ़ाई के बाद केके ने किरोड़ी मल कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी. ग्रेजुएशन के बाद केके ने मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की नौकरी भी की थी और इसी दौरान उन्होंने 35 हज़ार से ज्यादा जिंगल्स गाने का रिकॉर्ड भी बनाया. इसके बाद उन्होंने 1999 में 'पल' नाम से अपना पहला एल्बम रिलीज किया था. 

9 भाषाओं में गाने रिकॉर्ड

सिंगर केके (Singer KK) ने हिंदी समेत 9 भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं. सिंगर केके ने हिंदी फिल्मों (Hindi Films) में 200 से अधिक गाने गाये, जिनमें कई गाने सुपर हिट रहे. साल 2009 में आई फिल्म 'खुदा जाने' के गाने के लिए केके (KK) को फिल्मफेयर अवार्ड ( Filmfare Awards) से भी नवाज़ा गया. उनकी गायकी और गीतों ने हर आयु वर्ग के लोगों को लुभाया. गीतों के जरिए ही उनके चाहने वाले अब उन्हें याद रखेंगे.

ये भी पढ़ें:

Singer KK Death: केके के अलावा लाइव कॉन्सर्ट के दौरान इन मशहूर सिंगर्स की हो चुकी है मौत, केरल में एक दिन पहले की घटना

Ram Mandir: अयोध्या में आज रखी जाएगी राम मंदिर के गर्भ गृह की आधारशिला, सीएम योगी समेत मौजूद रहेंगी ये हस्तियां

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
'पेद्दी' के बाद जान्हवी कपूर के हाथ लगा एक और साउथ प्रोजेक्ट, इस बार OTT पर मचाएंगी धूम
जान्हवी कपूर के हाथ लगा एक और साउथ प्रोजेक्ट, इस बार OTT पर मचाएंगी धूम
DC Box Office: 'स्पाइडर मैन' की आंधी के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, चार दिन में वसूला 106% बजट
'स्पाइडर मैन' की आंधी के आगे इस तमिल फिल्म का कमाल, चार दिन में वसूला 106% बजट

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget