एक्सप्लोरर

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद ऐसे वक्त बिता रही हैं मां रीटा, बेटे को खोने के बाद भूल गई थीं हंसना

Sidharth Shukla Mom: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सबसे ज्यादा दिल किसी का टूटा तो वह उनकी मां हैं, जिनका ग़म कोई नहीं बांट सकता. 

Sidharth Shukla Mom Spends Time With Kids: बिग बॉस 13 के विनर और बेहतरीन अभिनेता दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को गुजरे कई महीने बीत चुके हैं. उनके अचानक निधन से न सिर्फ फैंस बल्कि खास दोस्त शहनाज गिल को भी गहरा सदमा लगा था. हालांकि, इन सबसे ज्यादा दिल किसी का टूटा तो वह उनकी मां हैं, जिनका ग़म कोई नहीं बांट सकता. 

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी मां रीटा को सोशल मीडिया पर फैंस अक्सर सांत्वना देते नजर आते हैं. इस हादसे को कई महीने बीत गए, लेकिन जब भी एक्टर की मां रीटा को कहीं स्पॉट किया गया तो उनके चेहरे पर हमेशा दुख ही नजर आया था. हालांकि, अब पहली बार उनके चेहरे पर मुस्कान देख एक्टर के फैंस को भी राहत मिली होगी. सिद्धार्थ की मां रीटा की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह ब्रह्माकुमारी समर कैंप में नजर आ रही हैं.

यहां उन्हें आश्रम में बच्चों के साथ समय बिताते देखा गया. तस्वीर देख मालूम पड़ रहा है कि बच्चों के लिए लगाए गए समर कैंप में हाल ही में ऐक्टर की मां पहुंची थीं. अब फैंस ने वहां बिताए पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है. साथ ही उनके लिए दुआ भी की है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि स्टेज पर सिद्धार्थ की मां बैठी हुई हैं और बच्चों को टॉफी दे रही हैं. इसके अलावा वह माइक पर कुछ कहती हुई भी नजर आ रही हैं. वहीं बच्चे उनके पैर छू कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के साथ कुछ पुरानी झलकें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला स्टेज पर अपनी मां की लगी तस्वीर के आगे परफॉर्म कर रहे हैं और बैकग्राउंड में लिखा है 'आई लव यू मॉम'. जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धार्थ अपनी मां रीटा के बेहद करीब थे. बिग बॉस 13 में वह अक्सर अपनी मां का जिक्र करते रहते थे. शो के दौरान उन्हें हमेशा खुश और बिंदास देखा गया था, लेकिन जैसे ही फैमिली वीक एपिसोड में उन्होंने अपनी मां को देखा, तो उनके आंसू छलक उठे. उनके निधन के बाद फैंस ने मां रीटा के साथ उनकी कई झलकें साझा की हैं.

यह भी पढ़ें-

Ajay Devgn: 'रनवे 34' से पहले अजय देवगन का एक और धमाका, फैंस के लिए ला रहे हैं जबरदस्त साइकोलॉजिकल थ्रिलर

Brahmastra Trailer: जल्द रिलीज होगा रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर, कंपोजर प्रीतम ने किया खुलासा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड, 'धमाल 4'-'वेलकम टू द जंगल' सबको पछाड़ा
'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड
OTT Releases: इस वीक नहीं होंगे बोर, एक्शन से रोमांस-थ्रिलर समेत जियो हॉटस्टार पर देखें साउथ-बॉलीवुड की 7 नई फिल्में
इस वीक नहीं होंगे बोर, एक्शन से रोमांस-थ्रिलर समेत जियो हॉटस्टार पर देखें साउथ-बॉलीवुड की 7 नई फिल्में
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
अल्लू अर्जुन ने फैमिली संग देखी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'
अल्लू अर्जुन ने फैमिली संग देखी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget