VIDEO: श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने Lockdown के दौरान बताया वर्कआउट करने का आसान तरीका
श्वेता तिवारी की बेटी पलक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पलक तिवारी वर्कआउट करने का एक फनी तरीका बता रही हैं.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान सेलेब्स सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं और फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं. इस बीच टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पलक वर्कआउट करने का आसान तरीका बताती नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो को अब तक लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है.
वीडियो में पलक अपने छोटे भाई को उठाकर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में पलक कहती दिख रही हैं कि अगर आप घर में हैं और आपके बाइसेप्स कम हो रहे हैं तो आप इन्हें घर में बैठे-बैठे बढ़ा सकते हैं. जिसके बाद वह अपने छोटे भाई रेयांश को हाथों में उठाती हैं और फिर बाइसेप्स की एक्सरसाइज करती हैं. वो यहीं नहीं रुकती इसके बाद पलक बैक की एक्सरसाइज करना भी सिखाती हैं.
वीडियो के आखिरी में पलक रेयांश से पूछती हैं कि उन्हें कैसा लगा..तो वह कहते हैं कि उन्हें अच्छा लगा. पलक का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. श्वेता तिवारी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन भी मजेदार लिखा है. उन्होंने लिखा, 'मैं रोज अपनी अपर बॉडी का ध्यान कुछ ऐसे ही रखती हूं.'
इससे पहले श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो पोस्ट किए थे, जिसमें वह अपने बेटे रेयांश के बाल काटते नजर आईं थी. श्वेता तिवारी अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुर्खियों में बनी रहती हैं.
ये भी पढ़ें:
दिशा पाटनी ने शेयर की अपनी थ्रोबैक तस्वीर, दिखा बेहद दिलकश अंदाज
थ्रोबैक वीडियो में भाई इब्राहिम के साथ मस्ती करती दिखीं सारा अली खान, फैंस को दी ये खास सलाह




















