एक्सप्लोरर

कोविड-19 के बीच शूटिंग फिर शुरू, बच्चन परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने से डर बरकरार

बच्चन परिवार के सदस्यों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की खबर से मनोरंजन उद्योग पर चिंता की छाया और गहरा गयी है जहां लॉकडाउन के बाद शूटिंग हाल ही में फिर से शुरू हुई है.

बच्चन परिवार के सदस्यों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की खबर से मनोरंजन उद्योग पर चिंता की छाया और गहरा गयी है जहां लॉकडाउन के बाद शूटिंग हाल ही में फिर से शुरू हुई है. डर के साथ कई टेलीविजन धारावाहिकों की शूटिंग फिर से शुरू हो गयी है जिसमें सेट पर सीमित लोगों की मौजूदगी, सेनेटाइजेशन टनल जैसे तरीके अपनाये जा रहे हैं, वहीं फिल्मों के लिहाज से अभी काम धीमी गति से शुरू हुआ है.

अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती अराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इसके बाद फिल्म जगत में शूटिंग को लेकर डर का माहौल और गहरा गया है. टीवी धारावाहिकों के कलाकारों तथा क्रू सदस्यों में भी तमाम सुरक्षा उपायों के बावजूद कोविड-19 के कई मामले सामने आये हैं.

अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘द बिग बुल’ की आखिरी चार-पांच दिन की शूटिंग बची थी जिसे बाद में किया जाएगा.

फिल्म के सह-निर्माता आनंद पंडित ने मीडिया एजेंसी से कहा, ‘‘हमने महामारी और लॉकडाउन के हालात को देखते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि तारीख कुछ सप्ताह आगे बढ़ाई जा सके. अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनकी सेहत और टीम के हर सदस्य की सेहत पहले आती है. हमारे पास अक्टूबर में रिलीज तक का समय है.’’

उन्होंने कहा कि उनकी टीम पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से करेगी और जोखिम कम करने तथा संक्रमण के खतरे से बचने के लिए बंद स्टूडियो तलाशा जा रहा है. कई अन्य फिल्मों की शूटिंग के लिए भी हालात सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है.

शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सुजॉय घोष के बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन की अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म ‘बॉब बिश्वास’ की शूटिंग का पहला चरण फरवरी में पूरा हो गया था और अब आगे शूटिंग फिर शुरू करने पर विचार चल रहा है.

एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘मौजूदा हालात को देखते हुए शूटिंग करना जोखिम भरा है. हम इंतजार करेंगे और बाद में तारीख तय करेंगे.’’ टीवी जगत के लिए भी शूटिंग कम आसान नहीं है जिसने सबसे पहले काम शुरू किया.

‘कसौटी जिंदगी की’ फेम अदाकार पार्थ समथान पिछले सप्ताह कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये. इसके बाद धारावाहिक की शूटिंग टाल दी गयी. निर्माता बालाजी टेलीफिल्म्स ने बयान जारी कर सभी हितधारकों से घटनाक्रम साझा किया. इसमें अभिनेता का नाम नहीं लिया गया लेकिन कहा गया कि एक अदाकार कोविड-19 से ग्रस्त है.

इस धारावाहिक की अदाकारा पूजा बनर्जी ने कहा, ‘‘जब तक टीका या इलाज नहीं मिल जाता तब तक डर बना ही रहेगा. अपने करीबी किसी के संक्रमित होने का पता चलना डराने वाला है.’’

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी शॉवर में खिल उठा सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा, परिवार संग मनाई खुशियां, तस्वीरें वायरल
बेबी शॉवर में खिल उठा सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा, परिवार संग मनाई खुशियां, तस्वीरें वायरल
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 8 बजे तक 93 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 8 बजे तक 93 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget