एक्सप्लोरर

Marathi Actor Satish Joshi Death: मराठी एक्टर सतीश जोशी का निधन, स्टेज पर परफॉर्म करते हुए तोड़ा दम

Marathi Actor Satish Joshi Death: मराठी एक्टर सतीश जोशी का स्टेज पर परफॉर्म करने के दौरान निधन हो गया. उनकी मौत से मराठी सिनेमा जगत में मातम पसर गया है.

Marathi Actor Satish Joshi Death: मराठी फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही हैं. दरअसल दिग्गज अभिनेता सतीश जोशी का रविवार, 12 मई को निधन हो गया. एक्टर की मौत से पूरे मराठी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. एक्टर के असामयिक निधन की खबर उनके दोस्त राजेश देशपांडे ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. साथ ही  खुलासा किया कि अभिनेता का स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान ही मंच पर निधन हो गया था.

सतीश जोशी का निधन
वहीं इंटरनेट पर सतीश जोशी के निधन की खबर सामने आने के बाद से तमाम सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उनके करीबी दोस्त, राजेश देशपांडे ने फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड किया जिसमें उन्होंने लिखा है, “हमारे वरिष्ठ मित्र अभिनेता सतीश जोशी का आज रंगोत्सव में मंच पर निधन हो गया. उन्होंने ओम शांति ओम में भी अभिनय किया था! प्लीज ध्यान दें कि यह घटना सृजन द क्रिएशन के कार्यक्रम में नहीं हुई थी. क्योंकि किसी ने ऐसी खबर छाप दी है.. आज 11 बजे माध्यंदिन ब्राह्मण सभा में गिरगांव रंगमंच पर लघुनाटक का एक छोटी सा अंक पेश कर रहे थे. उसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत हरकिसन दास  अस्पताल ले जाा गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया.”

अभिनेता अतुल काले ने सतीश जोशी के निधन पर शोक जाहिर किया
वहीं अभिनेता अतुल काले ने दिवंगत सतीश जोशी की फोटो शेयर कर उनके निधन पर शोक जाहिर किया और लिखा, “ जोशी गुरुजी का आज निधन हो गया. वह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा थे. उनकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Atul Kale (@atulkale25)

मराठी सिनेमा में अपने अभिनय से छोड़ी खास छाप
बता दें कि सतीश जोशी ने अपने शानदार एक्टिंग स्किल से मराठी सिनेमा में अपनी खास छाप छोड़ी. वह अपने कई धारावाहिकों से महाराष्ट्रीयन घरों में एक फेमस नाम बन गए थे. वह ज़ी मराठी चैनल पर टेलीकास्ट होने वासे सीरियल ‘भाग्यलक्ष्मी’ में अपने रोल के लिए काफी पॉपुलर थे. उन्होंने अपने नाटकों और फिल्मों से भी दर्शकों का दिल जीता.

दिगग्ज अभिनेता मुख्य रूप से वीरेंद्र प्रधान द्वारा निर्देशित धारावाहिकों का हिस्सा थे. उन्होंने साहित्य संघ के मच्छकटिक नाटक में काम किया था. वहीं एक्टर के आकस्मिक निधन से इंडस्ट्री सदमे में है और शोक में डूबी है.

ये भी पढ़ें: Cannes Film Festival 2024: कब और कहां देख पाएंगे कान्स फिल्म फेस्टिवल? रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget