एक्सप्लोरर

संजय मिश्रा इस शख्स की मौत की वजह से चल गए थे सदमे में, छोड़ दी थी एक्टिंग

संजय मिश्रा आज एक सफल कैरेक्टर एक्टर के तौर पर स्थापित हो चुके थे लेकिन एक वो दौर भी था जब वो बॉलीवुड की मायावी दुनिया को छोड़छाड़ कर एक ढाबे में काम करने लगे थे.

बॉलीवुड में संजय मिश्रा की गिनती मंझे हुए कलाकारों में होती है. संजय ने पिछले एक दशक में बॉलीवुड की कई लीक से हटकर फिल्मों में काम किया है और अपने आपको एक सफल एक्टर के तौर पर स्थापित किया है. लेकिन इस कलाकार की ज़िंदगी में एक दौर ऐसा भी था जब वो बॉलीवुड की मायावी दुनिया को छोड़-छाड़ कर ऋषिकेश में एक ढाबे पर काम करने लगे थे.

बिहार के दरभंगा में जन्मे एक्टर और कॉमेडियन संजय मिश्रा पिता की मौत के बाद मायूस हो गए थे, इसलिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ ढाबे पर काम करना शुरू कर दिया था. पिता की मौत ने संजय मिश्रा को तोड़कर रख दिया था. पिता की मौत के बाद वो गुमशुदा हो गए थे और अकेला महसूस करने लगे थे. उनका कहीं मन नहीं लग रहा था. उनका मन वापस मुंबई जाने का भी नहीं हुआ और उन्होंने एक्टिंग भी छोड़ दी थी.

संजय मिश्रा अपनी पूरी जिंदगी उस ढाबे पर ही काम करने में निकाल देते, अगर रोहित शेट्टी ना होते. कहा जाता है कि इसी दौरान रोहित शेट्टी ने उन्हें गोलमाल मूवी में काम करने का ऑफर दिया जो उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा. संजय मिश्रा मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं. उनके पिता शम्भुनाथ मिश्रा पेशे से पत्रकार थे और उनके दादा डिस्ट्रीक्ट मजिस्ट्रेट थे. जब वे नौ साल के थे तो उनकी फैमिली वाराणसी शिफ्ट हो गई थी.

आज के समय में संजय मिश्रा के पास फिल्मों की भी कमी नहीं है. रोहित शेट्टी की फिल्म के जरिए वापसी करने के बाद उनके पास फिल्मों की बौछार होने लगी और उन्होंने कई हिट फिल्में दीं. संजय मिश्रा ने 'फंस गए रे ओबामा', 'मिस टनकपुर हाजिर हो', 'प्रेम रतन धन पायो', 'मेरठिया गैंगस्टर्स' और 'दम लगाके हइशा' जैसी कई फिल्में कीं और अपनी अलग पहचान बनाई.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां
'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने पहले दी दिन वसूला 70% बजट, जानें- हिट होने से कितनी दूर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का गदर, पहले दी दिन वसूला 70% बजट
सीएम विजय की फ्लैग होस्टिंग सेरेमनी में बन ठन कर पहुंची थीं तृषा, यूजर्स बोले- पत्नी कहां है
सीएम विजय की फ्लैग होस्टिंग सेरेमनी में तृषा को देख भडके यूजर्स, बोले- पत्नी कहां हैं

वीडियोज

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget