एक्सप्लोरर

Antim के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे Salman Khan, जाएंगे दुबई

शूटिंग मार्च में शुरू होकर सितंबर तक चल सकती है. सलमान के साथ इस फिल्म कैटरीना कैफ आएंगीं नजर.

फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग करने के बाद सलमान खान मार्च में 'टाइगर' फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग करने के लिए जल्द दुबई जाएंगे.

सूत्रों का कहना है कि टाइगर-3 की शूटिंग मार्च में शुरू होकर सितंबर तक चल सकती है. टाइगर सीरीज की यह तीसरी फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म हो सकती है. सूत्रों का यह भी कहना है कि सलमान ने कई डेट्स इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को दी है. इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे.

बता दें सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ में एक सिख किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म में वह पहली बार वह आयुष के साथ भी नजर आएंगे. आयुष सलमान की बहन अर्पिता के पति हैं. 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' को महेश मांजरेकर डायरेक्टर कर रहे हैं. यह फिल्म अगस्त 2021 में रिलीज हो सकती है.

हालांकि सलमान की अगली रिलीज राधे फिल्म होगी जो कि इस साल ईद पर रिलीज हो सकती है.  पिछले दिनों ‘राधे’ की ओटीटी रिलीज की खबरों के बीच सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि राधे थिएटर में रिलीज होगी.

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, "मैं माफी मांगता हूं कि मुझे सभी थिएटर‌ मालिकों को जवाब देने में काफी वक्त लगा. ऐसे माहौल में लिया जाने वाला यह एक बड़ा फैसला है. मैं सिनेमाघरों और एक्ज़ीबिटरों की आर्थिक दिक्कतों से अच्छी तरह से वाकिफ हूं और ऐसे में मैं 'राधे' को थिएटर्स में रिलीज कर उनकी मदद करना चाहता हूं. बदले में मैं चाहूंगा कि वे सिनेमाघरों में फिल्म देखने आने वाले दर्शकों की सुरक्षा का पूरा खयाल रखें. मैंने ईद पर फिल्म की रिलीज का वादा किया था और यह फिल्म इंशाअल्लाह 2021 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी. इस साल ईद के मौके पर 'राधे' का थिएटर्स में लुत्फ उठाएं." ‘राधे’ का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, रणदीप हूडा और जरीना वहाब भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें:

इस टीवी एक्टर की फीस जानकर चौंक गए थे Salman Khan, फिर उनके एक कॉल से सैलरी में हुआ इज़ाफा, जाने कौन हैं वो?

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: माही विज ने बयां किया पैसे ना होने का दर्द, मिड वीक एविक्शन, आम्रपाली की राजनीति में एंट्री?
बिग बॉस 20: माही विज ने बयां किया पैसे ना होने का दर्द, मिड वीक एविक्शन, आम्रपाली की राजनीति में एंट्री?
'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या

वीडियोज

बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
नए अध्यक्ष की रेस में कौन आगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget