एक्सप्लोरर

Salman Khan क्यों नहीं करते John Abraham को पसंद, क्या Katrina Kaif हैं इसके पीछे की वजह? जानें पूरा मामला

हर कोई सलमान खान और कैटरीना कैफ के रिश्ते से वाकिफ है. सलमान को बॉलीवुड में कैटरीना का गॉडफादर भी कहा जाता है, क्योंकि उन्हीं की वजह से कैटरीना एक सफल एक्ट्रेस बन पाई हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (katrina Kaif) भले ही आज हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें बॉलीवुड में कोई काम नहीं मिल रहा था. दरअसल, इंडिया आने से पहले कैटरीना कैफ मॉडलिंग किया करती थीं. ब्रिटिश होने के नाते हिंदी से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, लेकिन फिर भी वो हमेशा से बॉलीवुड में काम करने का सपना देखती थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

उसी दौरान लंदन में फैशन वीक के वक्त कैटरीना को बॉलीवुड फिल्म 'बूम' का ऑफर मिला. कैटरीना की खुशी का ठिकाना नहीं था. क्योंकि पहली ही फिल्म में वो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जैकी श्रॉफ और गुलशन ग्रोवर जैसे स्टार्स के साथ काम करने वाली थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

जब कैटरीना मुंबई पहुंची, तो काम की तलाश में जुट गईं और तभी उनकी सलमान खान से भी दोस्ती हो गई. इसके बाद कैटरीना कैफ को जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ एक फिल्म के लिए साइन किया गया, जिसे अनुराग बासू डायरेक्ट कर रहे थे. इतना ही नहीं फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी. लेकिन दो दिन के बाद ही जॉन अब्राहम को कैटरीना की हिंदी से परेशानी होने लगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन ने डायरेक्टर पर दबाव डाला कि इस लड़की को फिल्म से बदल दो. जॉन की जिद के आगे फिल्म मेकर्स को हार माननी पड़ी और कैटरीना को इस फिल्म से निकाल दिया गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

जब दुखी होकर ये बात कैटरीना ने सलमान खान को बताई तो सलमान ने उन्हें समझाते हुए कहा-'ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, अक्सर ये सब होता है मगर तुम हिम्मत मत हारना. एक दिन तुम फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस बनोगी' और सलमान की कही बात आगे चलकर सच साबित हुई. हालांकि, जब कैटरीना की पहली फिल्म 'बूम' रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पानी भी नहीं मांगा. फिर उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में खूब काम किया और आज भी कर रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन की वजह से कैटरीना कैफ को अनुराग बासु की फिल्म से निकाला गया था. इसी वजह से सलमान खान, जॉन को कुछ खास पसंद नहीं करते. हालांकि जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ ने आगे चलकर 'रेस' जैसी फिल्म में स्क्रीन शेयर की थी.

यह भी पढ़ेंः

बेशुमार दौलत होने के बाद भी क्यों Sanjeev Kumar अपने लिए कभी नहीं खरीद पाए थे एक घर?

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की 'नमक हलाल' को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म
200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की 'नमक हलाल' को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आंकड़े उड़ा देंगे होश
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो के आंकड़े उड़ा देंगे होश
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget