एक्सप्लोरर

'दिल्ली क्राइम' को अवार्ड मिलने पर जश्न को लेकर हुई आलोचना, ऋचा चड्ढा ने यूजर को दिया करारा जवाब

नेटफ्लिक्स की ओरिजनल सीरीज 'दिल्ली क्राइम' राजधानी दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया केस पर आधारित है.'दिल्ली क्राइम' को एमी अवार्ड्स मिलना कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया है और वे इसे लेकर ट्रोल कर रहे हैं. इन ट्रोलर्स को अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी करारा जवाब दिया है.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज ‘ दिल्ली क्राइम’  को 23 नवंबर को इंटरनेश्नल एमी अवार्ड्स 2020 में बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए सम्मानित किया गया है. इस अवार्ड को मिलने के बाद सीरीज से जुड़ी कास्ट और कई बड़े सेलेब्स खुशी जाहिर कर रहे हैं और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस बात की आलोचना भी कर रहे हैं. दरअसल इन लोगों का मानना है कि दिल को झकझोर देने वाले और एक भयानक कांड पर बनाई गई सीरीज को लेकर गर्व कैसे किया जा सकता है?

सोशल मीडिया पर यूजर कर रहे ट्रोल

बता दें कि राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 की सर्द रात एक बेटी के साथ कुछ वहशी दरिंदों ने वीभत्स घटना को अंजाम दिया था. इसी निर्भया केस पर दिल्ली क्राइम सीरीज बनाई गई है. इस सीरीज को अवार्ड मिलने अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने पूरी टीम और कास्ट को बधाई देते हुए ट्वीट किया था. लेकिन ऋचा के इस बधाई ट्वीट को कई यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने अपने ट्वीट मे लिखा है कि, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वो खौफनाक रात आज लोगों के लिए कैसे गर्व बन गई. शर्म आनी चाहिए ऐसे मौकों पर जश्न मनाने वालों को, दिल्ली का क्राइम आज लोगो के लिए खुशी का अवसर बन गया है.

ऋचा चड्ढा ने ट्रोल कर रहे यूजर्स को दिया करारा जवाब

वहीं यूजर द्वारा आलोचना किए जाने पर अभिनेत्री ऋचा चड़ढा ने भी मोर्चा संभाल लिया है और वे इन यूजर्स को करारा जवाब दे रही हैं. बता दें कि ऋचा चडढ़ा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “ वास्तविक क्राइम को कम करने के लिए कुछ किया आपने ? रेप कल्चर पर शर्म करो, बोल ना, क्या दिखाना चाहते हो ? इंडस्ट्री इस सब्जेक्ट पर  बनाए गए एक शो की उपलब्धि का जश्न मना रही है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जीत हासिल की है. वास्तविकता को पहले ठीक करें, कई जघन्य बलात्कार हुए हैं. आप वास्तविकता से इनकार नहीं कर सकते हैं.”

बहरहाल सोशल मीडिया पर यूजर्स बंटे हुए नजर आ रहे हैं. कुछ लोग ऋचा का फेवर कर रहे हैं तो कुछ जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

घर से पैसे चुराकर मुबंई में अपना करियर बनाने आई थीं राखी सावंत, 10 साल की उम्र में टीना अंबानी की शादी में परोसा था खाना

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं 58 साल की जया प्रदा, राज बब्बर के साथ इस फिल्म में बनेगी जोड़ी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget