एक्सप्लोरर

Yash Reaction On Bollywood: 'हमने भी किया है इस समस्या का सामना', नॉर्थ वर्सेस साउथ फिल्मों के बीच छिड़ी बहस पर बोले 'रॉकी भाई'

Yash Reaction On Bollywood: यश ने बॉलीवुड वर्सेस साउथ फिल्मों के बीच छिड़ी बहस पर अपना रिएक्शन दिया है. उनका कहना है कि बॉलीवुड का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए.

Yash Reaction On Bollywood: साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2) साल 2022 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म ने कमाई के मामले कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस मूवी का जबरदस्त डंका बजा. इसके अलावा 'विक्रम' (Vikram) और 'कांतारा' (Kantara) जैसी साउथ फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं. वहीं दूसरी तरफ, इस साल बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्म फ्लॉप हुई हैं. इसके बाद साउथ और हिंदी फिल्मों को लेकर बहस छिड़ गई, जिस पर अब यश ने अपना रिएक्शन दिया है.

यश ने कहा कि नार्थ वर्सेस साउथ के बीच हो रही बहस को खत्म कर देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को एक खास सलाह दी है. यश ने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि बॉलीवुड का मजाक उड़ाया जाए क्योंकि साउथ इंडस्ट्री भी इस समस्या का सामना कर चुकी है. 

हम भी कर चुके हैं इस समस्या का सामना

फिल्म कैंपेनियन के साथ बातचीत में यश ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि कर्नाटक के लोग किसी दूसरी इंडस्ट्री को नीचा दिखाए क्योंकि इस समस्या का सामना हम कर चुके हैं, जब लोगों ने हमारे साथ बिल्कुल ऐसा ही बर्ताव किया गया था. हमने सम्मान पाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है. उसके बाद हम किसी का अनादर करना शुरू नहीं कर सकते हैं. हमें सभी का सम्मान करना चाहिए. बॉलीवुड की रिस्पेक्ट करनी चाहिए'. 

बॉलीवुड का नहीं उड़ाना चाहिए मजाक

यश (Yash) ने आगे कहा, 'नॉर्थ और और साउथ को भूल जाना चाहिए. ये अच्छी बात नहीं हैं कि लोग बॉलीवुड का मजाक उड़ाए. ये सिर्फ एक दौर है. उन्होंने हमें कई चीजें सिखाई हैं'. बता दें कि साल 2022 में यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2) रिलीज हुई, जिसने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई की. ये मूवी दुनियाभर के 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. इस कन्नड फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज किया था.

यह भी पढ़ें-  Vivek Agnihotri Trolls: 'टैक्स के पैसों की बर्बादी है', वाई कैटेगरी सिक्योरिटी की सुरक्षा में मॉर्निंग वॉक पर निकले विवेक अग्निहोत्री, यूजर्स ने किया ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में गन कल्चर पर भड़के सिंगर मासूम शर्मा, बोले- 'पूरे देश में कहीं नहीं होना चाहिए'
हरियाणा में गन कल्चर पर भड़के सिंगर मासूम शर्मा, बोले- 'पूरे देश में कहीं नहीं होना चाहिए'
पुराने वीडियो पर छलका गौतमी पाटिल का दर्द, माधुरी दीक्षित बोलीं- अब क्या बचा?
पुराने वीडियो पर छलका गौतमी पाटिल का दर्द, माधुरी दीक्षित बोलीं- अब क्या बचा?
दलेर मेहंदी के सपोर्ट में मधु श्री, बोलीं- कभी शराब पीते नहीं देखा
दलेर मेहंदी के सपोर्ट में मधु श्री, बोलीं- कभी शराब पीते नहीं देखा
‘मराठी सिनेमा के लिए गर्व का पल’, ऑस्कर 2027 में ‘गोंधल’ की एंट्री पर बोले महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस
ऑस्कर 2027 में ‘गोंधल’ की एंट्री, महाराष्ट्र सीएम बोले- ‘मराठी सिनेमा के लिए गर्व का पल’

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget