एक्सप्लोरर

सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर को इस एक्टर ने मार दिया था थप्पड़, ऐसे लिया था अपने पिता का बदला!

Prosenjit Chatterjee Slapped Sharmila Tagore: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिल टैगोर को एक फिल्म के सेट पर एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी ने थप्पड़ मार दिया था. यह किस्सा खुद प्रोसेनजीत ने सुनाया है.

Prosenjit Chatterjee Slapped Sharmila Tagore: आपने फिल्मी दुनिया से जुड़े कई किस्से सुने होंगे. इन्हें सुनकर आप हैरान हुए होंगे तो कई किस्सों ने आपको इमोशनल कर दिया होगा. सेलेब्स के हंसी मजाक के किस्से भी हमेशा से चर्चा में बने रहते हैं. कई बार आपने यह भी सुना होगा कि सेट पर किसी एक्ट्रेस ने किसी एक्टर को या किसी एक्टर ने एक्ट्रेस को थप्पड़ जड़ दिया हो.

फिल्मी सितारे अपनी एक्टिंग और फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं. गुजरे दौर की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी एक ऐसी ही अभिनेत्री हैं. उन्होंने बॉलीवुड अभिनेताओं को छोड़कर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी. वहीं एक बार शर्मिला को सेट पर एक एक्टर ने थप्पड़ मार दिया था.

प्रोसेनजीत चटर्जी ने मारा था शर्मिला को थप्पड़

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

शर्मिला टैगोर को जिस एक्टर ने थप्पड़ मारा था उनका नाम है प्रोसेनजीत चटर्जी. प्रोसेनजीत चटर्जी बंगाली सिनेमा के मशहूर एक्टर हैं. वे दिग्गज एक्टर बिस्वजीत चटर्जी के बेटे हैं. बंगाली फिल्मों में काम कर रहे प्रोसेनजीत चटर्जी ने पर्दे पर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम किया था.

शर्मिला-प्रोसेनजीत ने साथ किया था काम

जो किस्सा हम आपको बता रहे है वो किस्सा खुद हाल ही में प्रोसेनजीत चटर्जी ने सुनाया है. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'अजोग्यो' का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर ने अपने बचपन के एक किस्से के बारे में बताया. बता दें कि शर्मिला के साथ प्रोसेनजीत चाइल्ड एक्टर के रुप में फिल्म 'ये रात फिर न आएगी' में काम किया था. सेट पर तब प्रोसेनजीत ने शर्मिला को थप्पड़ मार दिया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prosenjit Chatterjee (@prosenstar)

प्रोसेनजीत चटर्जी ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया है. इसमें उन्हने अपने बचपन के एक किस्से के बारे में बात की. एक्टर ने बताया कि, 'मुझे लगता है मैं चार या पांच साल का रहा होऊंगा, जब हीरो और हीरोइन के बीच एक इमोशनल सीन के लिए शर्मिला आंटी ने मेरे पिता को थप्पड़ मारा था.'

फिर प्रोसेनजीत ने शर्मिला को जड़ा थप्पड़

इसके बाद प्रोसेनजीत ने शर्मिला टैगोर को थप्पड़ मार दिया था. एक्टर ने आगे बताया कि लंचब्रेक में शर्मिला टैगोर ने उन्हें अपने पास बुलाया था. एक्टर कहते हैं कि, 'उन्होंने (शर्मिला टैगोर) ने मुझे बुलाया और अपनी गोद में बैठा लिया और मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया. आज भी मैं उनसे मिलता हूं तो वह मुझे उसी घटना की याद दिलाती हैं और कहती हैं कि तुमने मुझे इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि मैंने तुम्हारे पिता को थप्पड़ मारा था.'

यह भी पढ़ें: हमेशा बायां हाथ छुपाकर क्यों रखती थीं मीना कुमारी, हादसा या फैशन... क्या थी वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में मधु श्री, बोलीं- कभी शराब पीते नहीं देखा
दलेर मेहंदी के सपोर्ट में मधु श्री, बोलीं- कभी शराब पीते नहीं देखा
‘मराठी सिनेमा के लिए गर्व का पल’, ऑस्कर 2027 में ‘गोंधल’ की एंट्री पर बोले महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस
ऑस्कर 2027 में ‘गोंधल’ की एंट्री, महाराष्ट्र सीएम बोले- ‘मराठी सिनेमा के लिए गर्व का पल’
अंकित बालियान मर्डर केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार दो शूटरों पर 1-1 लाख का इनाम किया घोषित
अंकित बालियान मर्डर केस: फरार दो शूटरों पर 1-1 लाख का इनाम घोषित
सिंगर अंकित बालियान की हत्या से पहले हुई थी रेकी, गाजियाबाद से GPS खरीदने वाला संदिग्ध हिरासत में
सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मर्डर से पहले हुई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget