एक्सप्लोरर

भगवान श्रीराम की जन्‍मभूमि पर होगा Adipurush का टीजर लॉन्‍च, सरयु नदी से निकलेगा प्रभास की फिल्‍म का पोस्‍टर

Prabhas Film Adipurush: साउथ सुपरस्‍टार प्रभास फिल्‍म 'आदिपुरुष' में भगवान श्रीराम बने हैं. अयोध्‍या में फिल्‍म का टीजर लॉन्‍च करने की भव्‍य तैयारी हुई है.

रवि‌ जैन, एबीपी न्यूज़, अयोध्या: प्रभास और कृति सैनन स्टारर और रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' के 50 फुट भव्य पोस्टर को आज शाम को अयोध्या में सरयू नदी के किनारे एक अनूठे व भव्य अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

उल्लेखनीय है कि 'आदिपुरुष' का 50 फुट लम्बा पोस्टर आज शाम को सरयू नदी के पानी से बाहर निकलेगा और कुछ इस तरह से फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत अयोध्या नगरी से की जाएगी. पोस्टर लॉन्च के लिए अयोध्या में दीपोत्सव के स्थान राम की पैड़ी पर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं जिसे एबीपी न्यूज़ ने अपने‌ कैमरे में कैद किया है.

अयोध्या के पास राम की पैड़ी में सरयू नदी‌ के किनारे 'आदिपुरुष' के पोस्टर के साथ-साथ आज फिल्म का टीजर भी लॉन्च किया जाएगा जिसके लिए एक भव्य मंच बनकर तैयार है. इस मौके पर फिल्म में राम का किरदार निभा रहे प्रभास, सीता का किरदार निभानेवाली कृति सैनन, फिल्म के निर्देशक ओम राऊत और फिल्म के निर्माता भूषण कुमार भी मौजूद रहेंगे. 

उल्लेखनीय है मंच तक आने के लिए प्रभास और कृति सैनन के लिए राम की पैड़ी में सरयू नदी के पानी के ऊपर एक कृतिम ब्रिज बनाया गया है जिसे फूलों और विशेष किस्म की लाइट्स से सजाया गया है और ब्रिज पर लाल कालीन भी बिछाई गयी हैं.

12 जनवरी, 2023 को रिलीज होनेवाली फिल्म 'आदिपुरुष' हिंदी और तेलुगू में बनायी जा रही है, मगर इसे हिंदी, तेलुगू के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़़ जैसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. 

उल्लेखनीय है कि सरयू नदी किनारे बने भव्य मंच से सितारों की मौजूदगी में 'आदिपुरुष' के हिंदी टीजर के लॉन्च के बाद बाकी सभी भाषाओं के टीजर को एक के बाद एक लॉन्च किया जाएगा. फिल्म के टीजर लॉन्च का समय आज शाम 7.11 बजे रखा गया है.

यह भी पढ़ें:-

Raksha Bandhan की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां देख सकेंगे अक्षय की फैमिली-ड्रामा फिल्‍म

Entertainment News Live: 'विक्रम वेधा' ने दूसरे दिन किया इतना बिजनेस, नार्थ-साउथ डिबेट पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget