एक्सप्लोरर

Karthikeya 2 ने बॉक्‍स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्‍मों की हालत की खस्‍ता, तीन दिन में कर ली इतनी कमाई

Nikhil Siddharth Film Box Office Performance: छोटे बजट की ‘कार्तिकेय 2’ (Karthikeya 2) बॉक्‍स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचा रही है. तीन दिन की कमाई से ही अपनी कुल लागत निकालने के करीब पहुंच गई है.

Karthikeya 2 Day 3 Box Office Collection: बॉलीवुड फिल्‍मों का बॉक्‍स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. आमिर खान (Aamir Khan) की ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) उम्‍मीद पर उतनी खरी नहीं उतर पाई है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan) भी औसतन ही रही है. वहीं पिछले कुछ समय की तरह इस बार भी साउथ की एक फिल्‍म कमाई के मामले में बाजी मारने में कामयाब रही है. जी हां, छोटे बजट की ‘कार्तिकेय 2’ (Karthikeya 2) बॉलीवुड की इन बड़ी बजट की फिल्‍मों पर भारी पड़ गई है. इस फिल्‍म के तीसरे दिन का कलेक्‍शन भी शानदार रहा है.

तेलुगू स्‍टार निखिल सिद्धार्थ की फिल्‍म ‘कार्तिकेय 2’ शनिवार को रिलीज हुई है, जबकि आमिर और अक्षय की फिल्‍मों ने गुरुवार को ही सिनेमाघरों में दस्‍तक दे दी थी. फिर भी ‘‘कार्तिकेय 2’ की परफॉर्मेंस ने इन फिल्‍मों की बॉक्‍स ऑफिस पर हालत खस्‍ता कर दी है.

छोटे बजट की फिल्‍म मचा रही बड़ा धमाल 

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर तो ‘‘कार्तिकेय 2’ की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्‍म सोमवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन करने में सफल रही. इस तरह हिंदी और तेलुगू संस्‍करण मिलाकर ‘‘कार्तिकेय 2’ के तीन दिन की कुल कमाई पहुंच कर 17.55 करोड़ रुपये हो गई है.

बताया जा रहा है कि ‘‘कार्तिकेय 2’ का कुल बजट 15 से 20 करोड़ के बीच का है. इस तरह यह फिल्‍म तीन दिन के कलेक्‍शन से ही इस आंकड़े के बिल्‍कुल करीब पहुंच गई है.

सिनेमाघरों में बढ़ाए गए ‘कार्तिकेय 2’ शोज 

लोगों को यह फिल्‍म इतनी पसंद आ रही है कि कई सिनेमाघरों के मालिक 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' के शोज कैंसिल कर ‘‘कार्तिकेय 2’ को जगह दे रहे हैं. ऐसे में इस फिल्‍म के कलेक्‍शन में इजाफा होने की और भी उम्‍मीदें बढ़ गई हैं.

आपको बता दें कि कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2) एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जो साल 2014 में आई फिल्म ‘कार्तिकेय’ का सीक्वल है. इस में लीड रोल में निखिल सिद्धार्थ (Nikhil Siddharth) और एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन (Anupama Parameswaran) हैं. इन दोनों के अलावा फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher), विवा हर्षा (Viva Harsha) और आदित्य (Adithya) भी नज़र आए हैं और इसे डायरेक्ट चंदू मोंदेती (Chandoo Mondeti) ने किया है.

यह भी पढ़ें: Oscar Awards में RRR की दावेदारी पर अनुराग कश्यप का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: Rani chatterjee पर चढ़ा बॉलीवुड का फीवर, इस नूर को देख फैंस हुए चूर-चूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget