एक्सप्लोरर

Anil Kapoor ने जिस फिल्म में जिद करके रोल मांगा बाद में उसी की शूटिंग से किया इंकार, Aamir Khan और Saif Ali Khan बने थे वजह

यश चोपड़ा साल 1992 में एक फिल्म बना रहे थे परंपरा (Parampara), जब इस फिल्म के बारे में अनिल कपूर को पता चला तो वो इस फिल्म में काम करने के लिए जिद करने लगे...

साल 1992 में मशहूर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा (Yash Chopra), फिरोज नाडियाडवाला (Firoz A. Nadiadwala) के लिए एक फिल्म डायरेक्ट कर रहे थे जिसका नाम था परंपरा (Parampara). फिल्म की कास्टिंग चल रही थी, एक रोल के लिए अनुपम खेर (Anupam Kher) को लिया गया. उन्हीं दिनों अनिल कपूर, अनुपम के साथ फिल्म 'खेल' की शूटिंग कर रहे थे केन्या में. बातों बातों में एक दिन अनुपम खेर ने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' के बारे में अनिल कपूर को बताया. इससे पहले अनिल 'मशाल', लम्हे' और 'विजय' जैसी फिल्मों में यश चोपड़ा के साथ काम कर चुके थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

जब अनिल इंडिया वापस आए तो यश चोपड़ा से मिले और इस फिल्म में रोल पाने की जिद करने लगे. जबकि यश चोपड़ा ने उनसे कहा भी कि तुम पहले रोल सुनो तो सही. अनिल नहीं मानें और कहने लगे कि जो भी रोल होगा मैं करुंगा. वहीं यश चोपड़ा ने फिल्म 'परंपरा' के लिए जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को फाइनल कर लिया था. यश चोपड़ा, अनिल की जिद के सामने झुक गए और उन्हें जैकी वाला रोल दे दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)



जब फिल्म की पूरी यूनिट शूटिंग के लिए जयपुर पहुंची तो अनिल कपूर ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया, क्योंकि जो रोल उन्होंने यश चोपड़ा से जिद करके मांगा था वो फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के पिता का था. अनिल के इंकार से यश चोपड़ा परेशान हो गए क्योंकि पूरी यूनिट शूटिंग के लिए तैयार बैठी थी. बहुत समझाने के बाद भी जब अनिल कपूर शूटिंग के लिए राज़ी नहीं हुए तब यश चोपड़ा ने विनोद खन्ना (Vinod Khanna) को फोन किया और अपनी परेशानी बताई. विनोद खन्ना अगले दिन ही जयपुर पहुंच गए और अनिल कपूर वाला किरदार निभाया, मगर अनिल कपूर की इस हरकत की वजह से यश चोपड़ा उनसे काफी नाराज़ हुए थे.

यह भी पढ़ेंः

Amyra Dastur ट्रेडिशनल आउटफिट में फोटोशूट करवाती दिखाई दीं, बार-बार देखा जा रहा है Video

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget