एक्सप्लोरर

रामलला के सामने होगा फिल्म Ram Setu का मुहूर्त शॉट, उसके बाद यूपी के CM योगी से मुलाकात करेंगे अक्षय कुमार, जैकलीन और नुसरत, जानें पूरा शेड्यूल

एक्टर अक्षय कुमार, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा अयोध्या में फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग के लिए रवाना हो गए हैं. कल वहां रामलला के सामने फिल्म का मुहूर्त होगा. फिल्म के मुहूर्त के साथ एक विशेष पूजा होगी. इसके साथ ही ये तीनों सेलेब्स यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी करेंगे.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, एक्ट्रेस नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडीज अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए आज मुंबई से अयोध्या रवाना हो चुके हैं. ये तीनों कलाकर वहां कल यानी शुक्रवार से फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग करेंगे. अयोध्या में राम मंदिर स्थित रामलला के सामने 'रामसेतु' का मुहूर्त होगा. फिल्म के मुहूर्त के साथ एक विशेष पूजा होगी.

इस विशेष पूजा के लिए पंडित और कर्मकांडी ब्राह्मण राज जन्मभूमि परिसर में पहले ही पहुंच चुके हैं. कल होने वाली ये पूजा और अनुष्ठान लगभग 10 मिनट तक होगी. इस पूजा के बाद अक्षय कुमार अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र से मुलाकात करेंगे. ये मुलाकात ट्रस्ट के सदस्य और अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के आवास पर होगी.

रामलला के करेंगे दर्शन-पूजा

ये मुलाकात लगभग 15 मिनट की होगी. इस दौरान ये सभी लोग राम मंदिर निर्माण और रामजन्मभूमि परिसर में होने वाले अन्य निर्माण पर चर्चा भी करेंगे. वहीं, अक्षय कुमार, नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडीज रामजन्मभूमि परिसर जाकर रामलला के दर्शन करेंगे और राम मंदिर निर्माण स्थल पर जाकर जानकारी लेंगे.

यहां देखिए अयोध्या जाने से पहले अक्षय कुमार की पोस्ट-

View this post on Instagram
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

यूपी सीएम से करेंगे मुलाकात

इसके अलावा ये तीनों सेलेब्स राम की पैड़ी पर भी जाएंगे और शूटिंग की लोकेशन भी देखेंगे. इससे पहले अक्षय कुमार समेत ये दोनों एक्ट्रेस शाम पांच बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे. संभावना है कि योगी आदित्यनाथ और इन सेलेब्स के बीच उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी.

यहां देखिए फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए टीम-

मुंबई में शूट होगा 80 प्रतिशत हिस्सा

फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा  ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कई जगहों में होने वाली है. साथ ही फिल्म का लगभग 80% हिस्सा मुंबई में ही शूट किया जाएगा. अक्षय के रोल के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस बार अक्षय सभी को बिल्कुल नए रोल में दिखाई देने वाले हैं. फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा भी बहुत ही अहम किरदार में नजर आने वाली है.

ये भी पढ़ें-

Akshay Kumar अयोध्या रवाना हुए, जैकलीन और नुसरत भी आईं नज़र, कल रामलला के दर्शन के बाद शुरु होगी Ramsetu की शूटिंग

Chehre Trailer: ट्रेलर रिलीज के साथ ही सस्पेंस खत्म, 'चेहरे' फिल्म में नज़र आएंगी Rhea Chakraborty

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
Jana Nayagan BO: 7वें दिन 'जना नायकन' की कमाई को लगा ब्रेक, जानें- एक हफ्ते में कितना किया कलेक्शन
7वें दिन 'जना नायकन' की कमाई को लगा ब्रेक, जानें- एक हफ्ते का कलेक्शन
भारत में इन 10 हॉलीवुड फिल्मों ने मचाई जमकर तबाही, मिलकर कूटे 2100 करोड़ से ज्यादा, 100 करोड़ से नीचे एक भी नहीं
भारत में इन 10 हॉलीवुड फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई, 100 करोड़ से नीचे एक भी नहीं
महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान, रानी मुखर्जी समेत इन सितारों को मिलेगा सम्मान
महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान, इन सितारों को मिलेगा सम्मान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget