एक्सप्लोरर

जानिए, 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभाने वाले अरविंद त्र‍िवेदी, रोज किससे मांगते थे माफी

लॉकडाउन के बीच लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' को दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित किया जा रहा है. इसकी शूटिंग से जुड़े किस्से इन दिनों खूब चर्चा में हैं.

नई दिल्ली: इस समय कोरोना वायरस के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन है. ऐसे में कई पुराने टीवी सीरियल्स का दूरदर्शन पर दोबारा रीटेलीकास्ट हो रहा है. जिसमें रामानंद सागर की 'रामायण' भी शामिल है. 'रामायण' को टीवी पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. शो की टीआरपी भी काफी शानदार आ रही है. इन दिनों रामानंद सागर की 'रामायण' से जुड़े कई किस्से खूब चर्चा में हैं.

आज हम आपको रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर अरविंद त्र‍िवेदी से जुड़ी ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना हो. 'रामायण' में 'रावण' का किरदार अदा करने वाले अरविंद त्र‍िवेदी ने हाल ही में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि 'रावण' का किरदार निभाना उनके लिए कितना मुश्किल था.

अरविंद त्र‍िवेदी इस बारे में कई बार बता चुके हैं कि वह असल जीवन में श्रीराम के बड़े भक्‍त हैं. आप उनकी भक्ति का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं उनका मानना है कि 'रामायण' में 'रावण' का किरदार उन्हें रामजी की दया से मिला था. रामानंद सागर 'रावण' के किरदार को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर थे. अरविंद त्रिवेदी 'रामायण' मे केवट का रोल निभाना चाहते थे. लेकिन रामानंद सागर ने उन्हें 'रावण' के रोल के लिए चुना.

इंटरव्यू में अरविंद त्र‍िवेदी की नातिन ने बताया कि उन्हें तैयार होने में पांच घंटे का समय लगता था और कॉस्ट्यूम भी काफी भारी हुआ करते थे. अरविंद त्र‍िवेदी की नातिन ने आगे कहा कि जब वह शूटिंग पर जाया करते थे तो व्रत रखकर जाते थे. उन्होंने कहा जब शूटिंग खत्म हो जाती थी उसके बाद ही वह कुछ खाया करते थे. उनकी नातिन ने बताया कि 'रामायण' की शूटिंग के सेट पर जाने से पहले वह रामजी की पूजा करते थे और उनसे माफी मांगते थे कि मैं आपको कुछ अबशब्द बोलने जा रहा हूं लेकिन ये सिर्फ किरदार के लिए ही है.

इससे पहले 81 साल के हो चुके अरविंद त्रिवेदी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कुर्सी पर बैठे 'रामायण' देखते नजर आए थे. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ था.

ये भी पढ़ें:

'महाभारत' में 'विदुर' का किरदार निभाना चाहते थे नीतिश भारद्वाज , मगर कैसे मिला 'कृष्ण' का महान रोल? जानें

'रामायण' में सीन काटे जाने पर नाराज हुए दर्शक, सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है
'शादी के बाद करियर खत्म', काजल अग्रवाल बोलीं- इंडस्ट्री में आज भी यही सोच है
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget