एक्सप्लोरर

Ram Setu Shooting: अभिनेता Akshay Kumar के अलावा 45 जूनियर आर्टिस्ट भी हुए कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बाद फिल्म राम सेतु के लिए काम कर रहे 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. सभी कोरोना संक्रमितों को तुरंत क्वारनटीन कर दिया गया है और स्वास्थ्य मदद दी जा रही है.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी. अक्षय अभी अपनी अगली फिल्म रामसेतु की शूटिंग कर रहे थे. ऐसे में उनकी टीम के अन्य सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें से करीब 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने इस बात की जानकारी दी. अशोक ने कहा, 'रामसेतु की शूटिंग पूरी सुरक्षा के साथ की जा रही थी. ये बेहद दुखद है कि फिर भी 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें क्वारनटीन कर दिया गया है.' अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप गुड फिल्म्स और विक्रम मल्होत्रा के अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट ने इस बात का पूरा ध्यान रखा था कि कोई ढिलाई न हो और सेट पर आने से पहले सभी आर्टिस्ट्स का कोरोना टेस्ट किया गया था. कुल 100 में से जो 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित हुए हैं उन्हें तुरंत स्वास्थ्य मदद दी गई है. कोरोना टेस्ट पर खर्च किए लाखों रुपए स्पॉटबॉय को एक करीबी सूत्र ने बताया, 'हाल ही में कुछ दिन पहले सभी आर्टिस्ट का कोरोना टेस्ट करवाया गया था. जो लोग इस टेस्ट में निगेटिव नहीं आए थे उन्हें आइसोलेट कर दिया था और यहां तक कि राम सेतु प्रोड्यूसर्स के द्वारा उन्हें पेमेंट भी दी गई थी. इतना ही नहीं यदि कोई सेट पर अच्छा महसूस नहीं करता था तो उसे तुरंत आइसोलेट कर दिया जाता था. आपको सबसे ज्यादा संख्या में पीपीई किट भी रामसेतु के सेट पर मिलेगी. लाखों रुपए सिर्फ कोरोना टेस्ट और आइसोलेश पर खर्च कर दिए गए हैं.' रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की जोड़ी नजर आएगी. फिल्म की शूटिंग से पहले अक्षय कुमार ने मंदिर में जाकर पूजा भी की थी. हालांकि अभी वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं तो फिलहाल शूटिंग पर विराम लगा दिया गया है. ये भी पढ़ें- Deepika Padukone ने शेयर किया अजीबोगरीब वीडियो, जिसने भी देखा रह गया हैरान Parveen Babi ने लगाया था Amitabh Bachchan पर आरोप- वह मुझे जान से मारना चाहते हैं

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
सनी देओल या इमरान हाशमी? किसकी फिल्म चलेगी, किसकी हेटगी? सिंगल स्क्रीन को लेकर झगड़ा
कोर्ट केस की वजह से इमेज खराब करने वालों पर भड़के राजपाल यादव, बोले- आज भी एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी क्लिक करवाता हूं
इमेज खराब करने वालों पर भड़के राजपाल, बोले- आज भी एयरपोर्ट पर 500 सेल्फी क्लिक करवाता हूं
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget