एक्सप्लोरर

Parveen Babi ने लगाया था Amitabh Bachchan पर आरोप- वह मुझे जान से मारना चाहते हैं

अमिताभ और परवीन बाबी की जोड़ी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ नजर आई. हालांकि जीवन के अंतिम वर्षों में परवीन ने अमिताभ से अपनी जान को खतरा बताया था.

70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक परवीन बाबी की जोड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ खूब पसंद की गई. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने अमिताभ बच्चन पर बेहद गंभीर आरोप लगाया था.

एक्ट्रेस ने साल 1973 में आई बॉलीवुड फिल्म 'चरित्र' से इंडस्ट्री में कदम रखा. इसके कुछ वक्त बाद अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म 'मजबूर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आई. ये फिल्म परवीन के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. परवीन ने शादी नहीं की थी, लेकिन उनका कई शादीशुदा मर्दों के साथ अफेयर रहा. जिसमें डैनी डेनजोगपा, महेश भट्ट और कबीर बेदी के नाम शामिल थे.

अमिताभ पर लगाया गंभीर आरोप एक दौर में उन्होंने अमिताभ बच्चन पर आरोप भी लगाया था कि वह उन्हें जान से मारना चाहते थे. बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन की वजह से ही परवीन ने डैनी से भी बातचीत बंद कर दी थी. इसकी वजह थी अमिताभ का एक इंटरव्यू. डैनी ने इसका जिक्र करते हुए फिल्मफेयर को बताया था कि एक इंटरव्यू में अमिताभ ने कह दिया था कि मैं उनका अच्छा दोस्त हूं. परवीन ने उस इंटरव्यू को पढ़ लिया था, इसके बाद जब मैं एक दिन उसके घर पहुंचा तो उसने घर का दरवाजा तक नहीं खोला.

मानसिक बीमारी  कहा जाता है कि परवीन बाबी एक गंभीर मानसिक बीमारी पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया से पीड़ित थीं. इस बीमारी के चलते परवीन बाबी अध्यात्मिक गुरु यूजी कृष्णमूर्ति के संपर्क में आईं. यूजी के कहने पर उन्होंने 1983 में बॉलीवुड को छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद थोड़े समय तक परवीन बैंगलोर में रहीं फिर अमेरिका चली गईं. अमेरिका में भी उनकी मानसिक बीमारी का कोई इलाज नहीं मिला. इसके बाद परवीन 1989 में भारत लौट आईं.

अमिताभ पर अंत तक करती रहीं शक वैसे अमिताभ को लेकर परवीन बॉबी का शक आखिर तक कायम रहा है. कोई नहीं जानता इसकी वजह क्या है. अपने निधन से करीब एक साल पहले शेखर सुमन को दिए एक टीवी इंटरव्यू में परवीन ने अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मर्लिन ब्रांडो, एल्विस प्रिस्ले, लॉरेंस ओलिवर और माइकल जैक्सन के रहते अमिताभ बच्चन को सदी का स्टार चुना जा रहा है, इससे बड़ा जोक और क्या हो सकता है.

परवीन ने अमिताभ को भारत का दसवां सबसे हैंडसम मैन चुने जाने का भी मजाक उड़ाया था और कहा था कि देवानंद, फिरोज खान, शम्मी कपूर, शशि कपूर, राजकपूर या फिर ऋषि कपूर ज्यादा हैंडसम थे. इतना ही नहीं, शशि कपूर के बेटे करण कपूर और संजय गांधी को भी परवीन बाबी ने अमिताभ से ज्यादा गुड लुकिंग बताया था.

हालांकि अमिताभ ने सार्वजनिक रूप से कभी परवीन के खिलाफ कुछ नहीं कहा. 2005 में परवीन बाबी के निधन के बाद अमिताभ ने कहा था कि परवीन अपनी शर्तों पर जीने वाली कलाकार थीं, जिनका हिंदी सिनेमा पर गहरा असर रहेगा.

यह भी पढ़ें:

Rekha ने किए थे Amitabh Bachchan के बारे में सबसे चौंकाने वाले खुलासे, जानिए

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget