एक्सप्लोरर

Rajinikanth Health Update: रजनीकांत का ब्लड प्रेशर अब भी हाई, हालत को देखते हुए होगा डिस्चार्ज करने का फैसला

सुपरस्टार रजनीकांत का ब्लड प्रेशर आज भी हाई है लेकिन कल के मुकाबले नियंत्रित है. अस्पताल ने बुलेटिन में बताया कि रजनीकांत को सावधानी से ब्लड प्रेशर की दवाइयां दी जा रही हैं. डॉक्टर्स की एक टीम उनकी और करीबी जांच करेगी.

सुपरस्टार रजनीकांत की हालत में सुधार हो रहा है लेकिन उनका ब्लड प्रेशर हाई बना हुआ है. रजनीकांत हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में 25 दिसंबर की सुबह भर्ती हुए थे. अस्पताल ने आज कुछ देर पहले बुलेटिन जारी किया है. इस बुलेटिन में बताया गया है कि रजनीकांत की हालत में सुधार हो रहा है लेकिन उनकी रात बिना किसी घटना के बीती और ब्लड प्रेशर अभी भी हाई है.

अस्पताल ने बुलेटिन में कहा,"एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत की हालत में सुधार है. उनका ब्लड प्रेशर अब भी हाई है लेकिन कल के मुकाबले कंट्रोल में है. उनकी जांच सही है. उनके स्वास्थ्य की आज भी जांच की जाएगी जिसकी रिपोर्ट्स शाम को आएंगी और उनकी जानकारी शाम को दी जाएगी."

सावधानी से दी जा रही हैं दवाइयां

अस्पताल ने कहा,"रजनीकांत को ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए सावधानी से दवाइयां दी जा रही हैं और वह अभी करीबी निगरानी में रहेंगे. उन्हें ब्लड प्रेशर सामान्य होने तक पूरी तरह से आराम करना होगा और किसी भी विजिटर को उनसे मिलने नहीं दिया जाएगा. उनके ब्लड प्रेशर की स्थिति और जांच को देखते हुए, उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला शाम तक लिया जाएगा."

यहां देखिए अस्पताल का बुलेटिन-

Rajinikanth Health Update: रजनीकांत का ब्लड प्रेशर अब भी हाई, हालत को देखते हुए होगा डिस्चार्ज करने का फैसला

कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

रजनीकांत पिछले 10 दिनों से हैराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के सेट पर मैजूद दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद 22 दिसंबर को रजनीकांत ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था. हालांकि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई. इसके बाद से रजनीकांत आइसोलेशन में हैं. हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्ष्ण नहीं पाए गए हैं राजनीति में एंट्री जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड और टॉलीवुड में शानदार मुकाम हासिल कर चुके सुपरस्टार रजनीकांत अब बहुत जल्द राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया कि वह 31 दिसंबर को अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करने वाले हैं. ये भी पढ़ें

Video: सुनील शेट्टी की शादी को पूरे हुए 38 साल, एक्टर ने खास वीडियो के जरिए दी पत्नी माना शेट्टी को बधाई

Viral Video: मिलिंद सोमन की मां ऊषा ने साड़ी में की स्किपिंग और लगाए पुश-अप्श, बोलीं- हर किसी में हैं वंडर वुमन

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल से इंडियन पासपोर्ट के इंतजार में हैं इमरान खान, बराक ओबामा को दे चुके हैं वोट
15 साल से इंडियन पासपोर्ट के इंतजार में इमरान, बराक ओबामा को दे चुके वोट
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
अगर थ्रिलर और इंटेंस रोमांस के हैं शौकीन, तो मिस न करें 2026 के ये 5 टर्किश ड्रामा
2026 के 5 सबसे धांसू टर्किश ड्रामा, रोमांस और बदले की ऐसी कहानियां जो उड़ा देंगी होश
हॉरर-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल पैकेज, 15 दिनों में थिएटर में रिलीज होंगी 11 धांसू फिल्में
हॉरर-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल पैकेज, 15 दिनों में थिएटर में रिलीज होंगी 11 धांसू फिल्में

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget