15 साल से इंडियन पासपोर्ट के इंतजार में हैं इमरान खान, बराक ओबामा को दे चुके हैं वोट
इमरान खान को बतौर अमेरिकी नागरिक सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने को लेकर भारत छोड़ने का आदेश मिला है. उन्होंने सालों पहले अमेरिकी नागरिकता और भारतीय पासपोर्ट को प्राप्त करने की कोशिश पर बात की थी.

आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. उन्हें मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ने का आदेश दिया है. बता दें कि उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं हैं, वो अमेरिका के नागरिक हैं. बतौर अमेरिकी नागरिक हाल ही में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था. इसके बाद उन पर कानूनी कार्रवाई की गई. उन पर प्रोटेस्ट में शामिल होने के कारण विदेशी नागरिकों पर लागू होने वाले नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे. चाहे इमरान के पास भारतीय पासपोर्ट ना हो, लेकिन वो कई सालों से इंडियन पासपोर्ट के इंतजार में हैं. एक बार उन्होंने इस मुद्दे और अमेरिका की नागरिकता को लेकर बात की थी.
इमरान खान को 15 साल से इंडियन पासपोर्ट का इंतजार
चाहे इमरान के पास इंडियन पासपोर्ट न हो, लेकिन उनके पास ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' (OCI) कार्ड है. ये उन भारतीय मूल के लोगों को उपलब्ध कराया जाता है जिनके पास विदेशी नागरिकता है. लेकिन, ये भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं है.
साल 2011 में इमरान खान ने एक इंटरव्यू में भारत की नागरिकता प्राप्त करने की कोशिश को लेकर कहा था, 'मैं भारतीय पासपोर्ट के लिए प्रयास कर रहा हूं. इसकी ऑफिशियल प्रोसेस चालू है. उम्मीद करता हूं कि जल्द ही मुझे इंडियन पासपोर्ट मिल जाएगा. क्योंकि कुछ बड़ी चीजें होने वाली हैं.' हालांकि 15 साल के बाद भी इमरान खान के हाथ खाली हैं. जबकि 2013 में उन्होंने भारत में वोट ना दे पाने के कारण नाराजगी और निराशा जाहिर की थी. लेकिन उन्होंने खुद को भारत का हिस्सा बताते हुए कहा था कि चाहे मैं भारत में वोट नहीं दे सकता, लेकिन अगर मैं 20 लोगों को भी वोट डालने के लिए मोटिवेट करता हूं तो इसे मैं अपना योगदान मानता हूं.
बराक ओबामा को वोट दे चुके हैं इमरान खान
2009 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने अमेरिकी नागरिक होने को लेकर कहा था, 'मैंने चार साल पहले बराक ओबामा के लिए वोट भी दिया था.' बता दें कि ओबामा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हैं.
इमरान का जन्म पिता अनिल पाल और मां नुजहत खान के घर अमेरिका में हुआ था. हालांकि उनके बचपन में ही उनके पैरेंट्स तलाक लेकर अलग हो गए. इसके बाद दो साल की उम्र में इमरान अपनी मां के साथ भारत आ गए थे. उनकी परवरिश भारत में ही हुई.






















